सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी बाजार में गिरावट से एशियाई बाजारों में मंदी, Gift Nifty भी फिसला, भारतीय शेयर बाजार के लिए निगेटिव माहौल !

Published: Wed, 20 Aug 2025 07:43 AM (IST)

अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में गिरावट के चलते एशियाई बाजारों (Asian Stock Market) में कमजोरी है। गिफ्ट निफ्टी ...और पढ़ें

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के मिल रहे संकेत
शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के मिल रहे संकेत

नई दिल्ली। अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में मेगाकैप टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण जोखिम का माहौल बनने से एशिया के ज्यादातर बाजारों में गिरावट है। कल अमेरिकी बाजार और आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी फिसल गया है। ये करीब सवा 7 बजे 45.50 पॉइंट्स या 0.18 फीसदी गिरकर 24,966 पर है। इन फैक्टर्स से भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत का संकेत मिल रहा है।

मंगलवार को नैस्डैक 100 इंडेक्स के कॉन्ट्रैक्ट्स गिर गए। MSCI के सेक्टोरल शेयर इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई, जिसमें ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी और सॉफ्टबैंक कॉर्प सबसे आगे रहे।

अमेरिकी बाजार में आई गिरावट

अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 0.59% की गिरावट के साथ 6,411.37 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.46% गिरकर 21,314.95 पर बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 10.45 अंक या 0.02% बढ़कर 44,922.27 पर बंद हुआ। होम डिपो में तेजी के कारण 30 शेयरों वाला डॉव जोंस नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया।

एशियाई बाजारों में बिकवाली

बुधवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली दिख रही है। करीब सवा 7 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 680.52 पॉइंट्स या 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 42,865.77 पर है, जबकि साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 65.67 पॉइंट्स या 2.08 फीसदी गिरकर 3,085.89 पर आ गया है।

इसी तरह हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 109.01 पॉइंट्स या 0.43 फीसदी गिरकर 25,013.89 पर है। केवल चीन के शेयर बाजार में मजबूती है और इसका SSE Composite Index 5.69 पॉइंट्स या 0.15 फीसदी बढ़कर 3,732.98 पर है।

ये भी पढ़ें - अनिल अंबानी के लिए डबल खुशखबरी ! Rinfra को मिला नया ऑर्डर, तो Rpower ने विदेश में किया कमाल, दोनों में लगा अपर सर्किट

निफ्टी के लिए कहां है अड़चन

वीकली ऑप्शन डेटा के अनुसार, 25,000 स्ट्राइक पर मैक्सिमम कॉल ओपन इंटरेस्ट (1.18 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट के साथ) है। जानकारों के अनुसार ये लेवल शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए एक प्रमुख अड़चन साबित हो सकता है। इसके बाद 25,500 स्ट्राइक (1.15 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट) और 25,200 स्ट्राइक (88.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट) का लेवल है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार पर दी गयी जानकारी निवेश की राय नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)