Mock Trading: शनिवार को भी खुला है बाजार, NSE-BSE पर होगी ट्रेडिंग; नोट कर लें टाइमिंग
Mock Trading: शेयर बाजार में 14 नवंबर 2026 को NSE और BSE पर मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। यह ...और पढ़ें
-1794592424607_m.webp)
NSE और BSE पर 14 नवंबर 2026 को मॉक ट्रेडिंग।
HighLights
NSE और BSE पर 14 नवंबर 2026 को मॉक ट्रेडिंग।
ट्रेडिंग सिस्टम और तकनीकी सुविधाओं की जांच के लिए आयोजित।
यह वास्तविक कारोबारी दिन नहीं, केवल परीक्षण सत्र।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Mock Trading: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए शनिवार, 14 नवंबर 2026 का दिन खास रहने वाला है। आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में कारोबार बंद रहता है, लेकिन इस शनिवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और BSE में मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एक्सचेंज ने पूरा टाइमटेबल भी जारी कर दिया है। इस दौरान ट्रेडिंग सिस्टम, ऑर्डर प्रोसेसिंग और तकनीकी सुविधाओं की जांच की जाएगी।
हालांकि, निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि यह सामान्य शेयर बाजार का कारोबारी दिन नहीं है। मॉक ट्रेडिंग एक तरह का टेस्ट सेशन होता है, जिसमें एक्सचेंज और ब्रोकर अपने सिस्टम की जांच करते हैं, ताकि सामान्य कारोबारी दिनों में निवेशकों को किसी तरह की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।
NSE और BSE पर आज होने वाली यह मॉक ट्रेडिंक इक्विटी, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स समेत विभिन्न सेगमेंट में होगी। अलग-अलग सेगमेंट के लिए अलग-अलग सर्कुलर जारी किए गए।
NSE ने अपने कैपिटल मार्केट के सर्कुलर में लिखा- 24 दिसंबर, 2025 के सर्कुलर (डाउनलोड नंबर 71999) के क्रम में, एक्सचेंज शनिवार, 14 नवंबर, 2026 को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा।
वहीं, BSE ने कैपिटल मार्केट सर्कुलर में लिखा- एक्सचेंज ने शनिवार, 14 नवंबर, 2026 को प्राइमरी साइट (PR) से इक्विटी सेगमेंट के लिए एक मॉक ट्रेडिंग सेशन निर्धारित किया है।
NSE मॉक ट्रेडिंग की टाइमिंग
NSE की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, शनिवार 14 नवंबर को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में मॉक ट्रेडिंग होगी। इसकी शुरुआत सुबह 8:45 बजे ब्लॉक डील विंडो से होगी। इसके बाद अलग-अलग चरणों में ट्रेडिंग सिस्टम की जांच की जाएगी।
NSE इक्विटी मार्केट के लिए मॉक ट्रेडिंग का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:


BSE पर मॉक ट्रेडिंग की टाइमिंग
BSE की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, शनिवार 14 नवंबर को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में मॉक ट्रेडिंग होगी। इसकी शुरुआत सुबह 10:15 बजे लॉगइन टाइम से होगी।
BSE इक्विटी मार्केट के लिए मॉक ट्रेडिंग का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

क्या होती है मॉक ट्रेडिंग । What is Mock Trading
मॉक ट्रेडिंग को आसान भाषा में शेयर बाजार की ट्रायल ट्रेडिंग कह सकते हैं। इसमें एक्सचेंज के सदस्य और ब्रोकर अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, नेटवर्क और ऑर्डर से जुड़े सिस्टम की जांच करते हैं।
इस दौरान शेयर खरीदने और बेचने के ऑर्डर डालने की प्रक्रिया को परखा जाता है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ट्रेडिंग सिस्टम ठीक से काम कर रहा है या नहीं। मॉक ट्रेडिंग में होने वाले सौदे वास्तविक निवेश का हिस्सा नहीं होते और इनके आधार पर निवेशकों के खाते में वास्तविक पैसे का लेनदेन नहीं होता।
यह भी पढ़ें- Tata Motors PV Q2 results: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने जारी किए तिमाही नतीजे, हुआ ₹5531 करोड़ का शुद्ध घाटा
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।