Stock Market Holiday: अगले हफ्ते गणेश चतुर्थी, BSE-NSE में 3 दिन बंद रहेगी ट्रेडिंग; नोट कर लें दिन
अगले हफ्ते गणेश चतुर्थी के कारण BSE और NSE में ट्रेडिंग बंद रहेगी। शेयर बाजार 15 सितंबर, 2026 को मंगलवार ...और पढ़ें

गणेश चतुर्थी के चलते अगले हफ्ते 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब खुलेगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में सितंबर में आने वाले हफ्ते तीन दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। यह दिन सोमवार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण ट्रेडिंग की आधिकारिक छुट्टी होगी। इसके अलावा 19 सितंबर दिन शनिवार और 20 सितंबर दिन रविवार को मिलाकर अगले हफ्ते 3 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। अमूमन शेयर बाजार हफ्ते में दो दिन ही बंद रहता है। अगले हफ्ते गणेश चतुर्थी की वजह से शेयर बाजार तीन दिन बंद रहेगा।
14 सितंबर को स्टॉक मार्केट क्यों बंद रहेंगे?
साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी, जिसके कारण शनिवार, 12 सितंबर से सोमवार, 14 सितंबर तक लगातार तीन दिनों तक स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी। गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म का उत्सव है।
यह भी पढ़ें- ये हैं BRICS वाले चीन-रूस, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका के 'अंबानी-अदाणी', इन बड़ी कंपनियों से करते हैं अरबों की कमाई?
2026 में स्टॉक मार्केट की आने वाली छुट्टियां
NSE के 2026 के हॉलिडे कैलेंडर में कुल 16 ट्रेडिंग छुट्टियां हैं। इनमें से छह छुट्टियां सितंबर और दिसंबर के बीच हैं।
- 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी (सोमवार)
- 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती (शुक्रवार)
- 20 अक्टूबर: दशहरा (मंगलवार)
- 10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा (मंगलवार)
- 24 नवंबर: प्रकाश गुरपर्व श्री गुरु नानक देव (मंगलवार)
- 25 दिसंबर: क्रिसमस (शुक्रवार)
एक्सचेंज के तय शेड्यूल के अनुसार, रविवार होने के बावजूद 8 नवंबर को एक खास 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सेशन होने की उम्मीद है।
शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग का समय
- प्री-ओपन सेशन: सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक
- रेगुलर ट्रेडिंग सेशन: सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
- क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:50 बजे से शाम 4:00 बजे तक
शेयर बाजार में ट्रेडिंग कब शुरू होगी?
गणेश चतुर्थी के कारण सोमवार, 14 सितंबर, 2026 को एक्सचेंज बंद रहने के बाद, BSE और NSE दोनों पर ट्रेडिंग मंगलवार, 15 सितंबर, 2026 को फिर से शुरू होगी। उससे पहले शनिवार और रविवार (12 और 13 सितंबर) को वीकेंड की वजह से बाजार बंद रहेगा। रेगुलर इक्विटी मार्केट सेशन मंगलवार, 15 सितंबर को सुबह 9:15 बजे शुरू होगा, जबकि प्री-ओपन सेशन सुबह 9 बजे शुरू होगा।
