दुबई के शेख ने खोला खजाना: PM मोदी और क्राउन प्रिंस की मेगा डील डन, भारत में UAE करेगा 1.10 लाख करोड़ का निवेश
प्रधानमंत्री मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने नई दिल्ली में ...और पढ़ें

यूएई की कंपनी ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर का एल्युमीनियम प्रोजेक्ट लगाएगी।
HighLights
पीएम मोदी और यूएई क्राउन प्रिंस ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक।
यूएई की कंपनी ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर का एल्युमीनियम प्रोजेक्ट लगाएगी।
यह निवेश भारत-यूएई के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत ब्रिक्स के 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में भाग लेने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी आए हुए हैं। पीएम मोदी ने शनिवार, 12 सितंबर को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और UAE के बीच बढ़ते आर्थिक और रणनीतिक संबंधों की समीक्षा की। इस मीटिंग के बाद खबर आई की UAE की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी भारत के ओडिशा में एक इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड एल्युमीनियम प्रोजेक्ट के लिए 11.5 अरब डॉलर लगभग एक लाख करोड़ रुपये का भारी भरकम निवेश करेगी।
इस बैठक का मुख्य फोकस भारत में UAE की निवेश योजनाओं पर था। मोदी और शेख खालिद ने UAE की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी के ओडिशा में एक इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड एल्युमीनियम प्रोजेक्ट में 11.5 अरब डॉलर का निवेश करने के ऐलान का स्वागत किया। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रोजेक्ट भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड एल्युमीनियम निवेश होगा और ओडिशा को ग्लोबल एल्युमीनियम मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर स्थापित करेगा।
India-UAE ties have been transformed over the last few years. Now, we are raising our ambitions even higher. Delighted to meet His Highness Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan. Discussed taking our Strategic Partnership forward across defence, AI, space, critical minerals, energy, food security and connectivity. From investments ties to new possibilities in strategic energy infrastructure and IMEC connectivity, there is immense potential ahead. At a time of uncertainty in West Asia, a strong India-UAE is a symbol of stability, prosperity and peace. شهدت العلاقات بين الهند والإمارات تحولاً كبيراً خلال السنوات القليلة الماضية، ونحن الآن نرتقي بطموحاتنا إلى مستويات أعلى. سعدت بلقاء سمو الشيخ خالد بن محمد بن زايد آل نهيان. ناقشنا سبل دفع شراكتنا الاستراتيجية قدماً في مجالات الدفاع، والذكاء الاصطناعي، والفضاء، والمعادن الحيوية، والطاقة، والأمن الغذائي، والربط الاستراتيجي. تنتظرنا آفاق واعدة وإمكانات هائلة، بدءاً من العلاقات الاستثمارية ووصولاً إلى الفرص الجديدة في البنية التحتية الاستراتيجية للطاقة ومشاريع الربط ضمن الممر الاقتصادي بين الهند والشرق الأوسط وأوروبا (IMEC). في ظل حالة عدم اليقين التي تشهدها منطقة غرب آسيا، تُمثّل العلاقة القوية بين الهند والإمارات رمزاً للاستقرار والازدهار والسلام. @KBM_ALNAHYAN
— Narendra Modi (@narendramodi) September 12, 2026
कौन है UAE की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी का मालिक
संयुक्त अरब अमीरात की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) में अबू धाबी के बिजनेस ग्रुप 'रॉयल ग्रुप' की ज्यादातर हिस्सेदारी है। रॉयल ग्रुप को वहाँ के शासक अल नाहयान परिवार का कंट्रोल हासिल है और इस परिवार की कंपनी में 61% हिस्सेदारी है।
इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) का नेतृत्व और देखरेख UAE के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के भाई, शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान करते हैं, जो IHC के चेयरमैन भी हैं। IHC एक पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी भी है जो अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज (ADX) में लिस्टेड है, जिसका मतलब है कि इसमें दूसरे इंस्टीट्यूशनल और पब्लिक शेयरहोल्डर्स भी हैं।
BRICS को और मजबूत बनाने पर सहमति
नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और पीएम मोदी के बीच हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत और UAE, ब्रिक्स (BRICS) सहयोग को मजबूत करने और अपने साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए इस मंच के जरिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
उन्होंने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच निवेश और आर्थिक सहयोग को और गहरा करने में UAE के सबसे नए सॉवरेन इन्वेस्टमेंट फंड, 'L’Imad' की भूमिका पर भी चर्चा की।
2024 में BRICS का हिस्सा बना थी UAE
जनवरी 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और सऊदी अरब के साथ UAE भी ब्रिक्स (BRICS) का पूर्ण सदस्य बना, जबकि इंडोनेशिया जनवरी 2025 में BRICS समूह के फुल टाइम मेंबर बनें थे।
