सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सस्ते शेयर छोड़ो ₹42615 करोड़ की कंपनी ने 10 महीनों में दिया 709% रिटर्न, पैसा हो गया 8 गुना; प्रॉफिट ₹4Cr से पहुंचा ₹517 Cr

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:36 PM (IST)

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट तेजी से बढ़कर 517 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल ...और पढ़ें

स्टरलाइट टेक के शेयर ने किया मालामाल (AI फोटो)

स्टरलाइट टेक के शेयर ने किया मालामाल (AI फोटो)

HighLights

  1. STL का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 517 करोड़ रुपये हुआ

  2. एक साल में शेयर ने 589.40% का शानदार रिटर्न दिया

  3. कंपनी ऑप्टिकल फाइबर और नेटवर्क समाधान बनाती है

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कल शुक्रवार को स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए। नतीजों में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 27 की सितंबर तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट तेजी से बढ़कर 517 करोड़ रुपये हो गया है, जो एक साल पहले 4 करोड़ रुपये था। इसमें ऑप्टिकल कनेक्टिविटी उत्पादों की मजबूत मांग, बेहतर मार्जिन और टैरिफ रिफंड से मिले लम्पसम बेनेफिट का बड़ा योगदान रहा।
ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 145% बढ़कर रिकॉर्ड 2,529 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1,034 करोड़ रुपये था। इसके बाद कंपनी का शेयर 3.43 फीसदी की मजबूती के साथ 829 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर ने बीते एक साल में बहुत शानदार रिटर्न दिया है।

कितना दिया साल भर में रिटर्न?

आम तौर पर छोटे, स्मॉलकैप, पेनी स्टॉक या चीप अथवा स्टॉक बहुत कम समय में तगड़ा रिटर्न देते हैं। मगर स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज एक ऐसी कंपनी है, जिसके शेयर ने बीते एक साल में जोरदार रिटर्न दिया है। ये कल 829 रुपये पर बंद हुआ और इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 42,615.36 करोड़ रुपये है।
बता दें कि बीते एक साल में इसके शेयर निवेशकों को 589.40 फीसदी रिटर्न दिया है।

1 लाख के बना दिए लगभग 7 लाख

साल भर में 589 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि ये शेयर बीते एक साल में निवेशकों का पैसा करीब 7 गुना (6.89 गुना) कर चुका है। इस हिसाब से यदि किसी ने इस शेयर में एक साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते, तो उनकी वैल्यू इस समय 6.89 लाख रुपये होती।

2026 में और किया मालामाल

बीते एक साल में स्टरलाइट टेक के शेयर ने जितना रिटर्न दिया है, उससे ज्यादा ये साल 2026 में अब तक रिटर्न दे चुका है। साल 2026 में अब तक इसने 709.18 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 8 गुना से अधिक कर दिया है। 2026 में अब तक ये शेयर 1 लाख के 8.09 लाख बना चुका है।

क्या करती है कंपनी?

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज एक भारतीय ऑप्टिकल और डिजिटल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है। ये ऑप्टिकल फाइबर, ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC), ग्लास प्रीफॉर्म और नेटवर्क कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस की निर्माता कंपनी है, जो दुनिया भर में डेटा सेंटर्स, टेलीकॉम ऑपरेटर्स और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को सेवाएं देती है।

ये भी पढ़ें - भारतीय रसोई का साथी: रथ वनस्पति घी का दिलचस्प इतिहास, डालडा को हराने के लिए हुई थी शुरुआत; फिर ऐसे खोता गया चमक

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)