₹21600 को ₹1 करोड़ बनाने वाला शेयर! अब अफ्रीकी कंपनी को खरीदने की तैयारी; डिफेंस-मिलिट्री हार्डवेयर करती है तैयार
सोलर इंडस्ट्रीज ने साउथ अफ्रीका की ओम्निया होल्डिंग्स लिमिटेड को 1.355 बिलियन डॉलर नकद में खरीदने का समझौता किया है। ...और पढ़ें

सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर ने किया मालामाल
HighLights
सोलर इंडस्ट्रीज ने ओम्निया होल्डिंग्स को 1.355 बिलियन डॉलर में खरीदा
डील का लक्ष्य वैश्विक विस्फोटक और ब्लास्टिंग समाधान मंच बनाना
समझौता 14 सितंबर, 2026 को हुआ, 2027 तक पूरा होगा
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बल्क और कार्ट्रिज एक्सप्लोसिव, डेटोनेटर, डेटोनेटिंग कॉर्ड और कंपोनेंट्स बनाने वाली सबसे बड़ी घरेलू कंपनियों में से एक सोलर इंडस्ट्रीज ने साउथ अफ्रीका की कंपनी 'ओम्निया होल्डिंग्स लिमिटेड' को 1.355 बिलियन डॉलर (12952 करोड़ रुपये) नकद में खरीदने के लिए एक समझौता किया है।
14 सितंबर, 2026 को हुए इस समझौते के तहत, सोलर इंडस्ट्रीज की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी 'सोलर SA इन्वेस्टमेंट्स प्रोप्राइटरी लिमिटेड', ओम्निया के सभी बकाया शेयर खरीदेगी।
डील कुछ शर्तों पर निर्भर
यह डील कुछ आम शर्तों पर निर्भर है, जिनमें रेगुलेटरी मंजुरी और ओम्निया के शेयरधारकों की सहमति शामिल है। इसके 2027 की शुरुआत या मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। डील पूरी होने के बाद, ओम्निया को जोहान्सबर्ग स्टॉक एक्सचेंज और A2X मार्केट्स सिक्योरिटीज एक्सचेंज से डीलिस्ट कर दिया जाएगा।
डील का मकसद क्या है?
इस डील के जरिए सोलर इंडस्ट्रीज का मकसद दुनिया भर में सबसे बड़े इंटीग्रेटेड एक्सप्लोसिव्स (विस्फोटक) और ब्लास्टिंग सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म में से एक बनाना है। ओम्निया 23 देशों में 70 से अधिक डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स के साथ काम करती है और ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्राज़ील और इंडोनेशिया समेत 40 से ज्यादा देशों में ग्राहकों को सेवाएँ देती है।
सोलर ग्रुप ने 2010 में जाम्बिया में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ अफ्रीका में अपनी मौजूदगी बढ़ानी शुरू की थी। कंपनी ने 2015 में एक डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म के जरिए साउथ अफ्रीका में एंट्री की और 2017 में मिडलबर्ग में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की। 2024 में, सोलर ने 'प्रोब्लास्ट' (ProBlast) को खरीदा, जो ओपन-कास्ट माइनिंग और ब्लास्टिंग सेवाओं में माहिर एक स्थानीय कंपनी है।
शेयर ने किया मालामाल
सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर ने काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। इसकी लिस्टिंग अप्रैल 2006 में हुई थी। तब से अब तक ये 46,277.34 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस दौरान कंपनी का शेयर 48.10 रुपये से 22,307.50 रुपये पर पहुंच गया है।
46,277.34 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि इसने निवेशकों का पैसा 463 गुना से अधिक कर दिया है। यानी इसने 21598 रुपये को 1 करोड़ रुपये बना दिया है।
ये भी पढ़ें - Vi को मिलेगा ₹35000 करोड़ का बड़ा लोन! देश का सबसे बड़ा बैंक करेगा सपोर्ट; ऐसे आएंगे और ₹25000 करोड़
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
