सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Solar Industries Share: बारूद बनाने वाली कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी, फिर 7% उछला; ₹1100 से 22000 तक जा चुका भाव

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:13 PM (IST)

सोलर इंडस्ट्रीज के शेयरों में Q2 के मजबूत नतीजों और ₹14,000 करोड़ के राजस्व अनुमान को पार करने के भरोसे के बाद 7% की तेजी आई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर 7% उछले, Q2 नतीजों से तेजी।

  2. कंपनी का शुद्ध लाभ 78.8% बढ़कर ₹617 करोड़ हुआ।

  3. दक्षिण अफ्रीका की ओम्निया होल्डिंग्स के अधिग्रहण की योजना।

नई दिल्ली। इंडस्ट्रियल यूज में आने वाले विस्फोटक सामान तैयार करने वाली कंपनी, सोलर इंडस्ट्रीज के शेयरों में 7 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। शेयरों में यह तेजी कंपनी के Q2 रिजल्ट के बाद आई है। दरअसल, कंपनी ने सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए और भरोसा जताया कि वह अपने पहले के ₹14,000 करोड़ के रेवेन्यू गाइडेंस (राजस्व अनुमान) को पार कर लेगी।

नतीजों के एलान के बाद सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर बाद तेजी दिखाते हुए 20880 रुपये पर पहुंच गए, जबकि सुबह ये 19438 पर खुले थे। सोलर इंडस्ट्रीज बल्क और कार्ट्रिज विस्फोटक, डेटोनेटर, डेटोनेटिंग कॉर्ड बनाने वाली घरेलू निर्माता कंपनियों में से एक है, जिनका उपयोग खनन, इंफ्रा और निर्माण उद्योगों में किया जाता है।

Q2 रिजल्ट कैसे रहे?

  • सोलर इंडस्ट्रीज ने Q2 के लिए अपने समेकित शुद्ध लाभ में 78.8% की वृद्धि दर्ज की है, जो ₹617 करोड़ हो गया है; पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹345 करोड़ था।
  • राजस्व 69% बढ़कर ₹3,519 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹2,082 करोड़ था। यह इस तिमाही के दौरान मजबूत कारोबारी वृद्धि को दर्शाता है।
  • परिचालन प्रदर्शन (ऑपरेटिंग परफॉरमेंस) भी उतना ही मजबूत रहा। ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई (EBITDA) 81.9% उछलकर ₹1,006 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹553 करोड़ थी। EBITDA मार्जिन 26.6% से बढ़कर 28.6% हो गया, जो 200 बेसिस पॉइंट्स का सुधार है।
  • यह मजबूत तिमाही प्रदर्शन ऐसे समय में आया है, जब इसके कुछ हफ्ते पहले ही सोलर इंडस्ट्रीज ने दक्षिण अफ्रीका की केमिकल सॉल्यूशंस कंपनी 'ओम्निया होल्डिंग्स' का अधिग्रहण करने की योजना की घोषणा की थी। यह सौदा लगभग 12,951 करोड़ रुपये (या 1.355 अरब डॉलर) का है।

ये भी पढ़ें - Yes Bank Share Target: और गिरेंगे यस बैंक के शेयर, ब्रोकरेज ने जताई बड़ी गिरावट की संभावना; दिया ये टारगेट

5 साल में 20 गुना किया पैसा

सोलर इंडस्ट्रीज के शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। साल 2021 में कंपनी के शेयरों का भाव 1090 रुपये था और अब कीमत 20000 के पार निकल चुकी है। इस साल सोलर इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 22700 का ऑल टाइम हाई लगाया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।