सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 हजार के 1 करोड़ बनाने वाली कंपनी के तिमाही नतीजे जारी, हर शेयर के बदले दे रही ₹6 का डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट आई

Published: Fri, 24 Apr 2026 05:43 PM (IST)

Shriram Finance Q4 results: श्रीराम फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 41% मुनाफे की बढ़ोतरी के साथ ...और पढ़ें

Shriram Finance ने तिमाही नतीजे जारी किए

Shriram Finance ने तिमाही नतीजे जारी किए

HighLights

  1. Q4 मुनाफा 41% बढ़कर ₹3,013 करोड़ हुआ।

  2. प्रति शेयर ₹6 डिविडेंड की घोषणा, रिकॉर्ड डेट 3 जुलाई।

  3. ₹10 हजार के ₹1 करोड़ बने, मल्टीबैगर रिटर्न।

नई दिल्ली। Shriram Finance Q4 results: श्रीराम फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) के चौथी तिमाही के शुद्ध मुनाफे में 41% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यानी पिछले साल इसी अवधि के दौरान ₹2,139 करोड़ के मुकाबले इसका मुनाफा बढ़कर ₹3,013 करोड़ हो गया।

मुनाफे में जबरदस्त उछाल के साथ ही कंपनी ने निवेशकों को हर शेयर पर 6 रुपये का भारी भरकम डिविडेंड देने का एलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी गई है।

₹10 हजार को बना दिए 1 करोड़ रुपये

श्रीराम फाइनेंस के एक शेयर की कीमत कभी 1 रुपये से भी कम थी। लेकिन आज इसका भाव 1 हजार रुपये के पार जा चुका है। 1 जनवरी 1999 को श्रीराम फाइनेंस के एक शेयर की कीमत 99 पैसे थी। और आज यानी 24 अप्रैल 2026 को इसके एक शेयर की कीमत 1,016.00 रुपये है। यानी इसने 27 सालों में 102,526.26% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Shriram Finance Ltd share

अगर 1999 में किसी ने श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 10 हजार रुपये लगाए होते तो आज उस 10 हजार रुपये की वैल्यू 10160000 रुपये होती। यानी 10 हजार रुपये आपके 1 करोड़ रुपये से अधिक बन गए होते।

कैसे रहे श्रीराम फाइनेंस के तिमाही नतीजे?

Q4FY26 के लिए श्रीराम फाइनेंस की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 15.58% बढ़कर 6,994 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,051 करोड़ रुपये थी। यह इसके मुख्य लेंडिंग बिजनेस में लगातार हो रही बढ़ोतरी को दिखाता है।

31 मार्च, 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए, NII में साल-दर-साल 14.09% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹26,051.44 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि FY25 में यह ₹22,835.09 करोड़ था। टैक्स के बाद का प्रॉफिट (PAT) 20.87% बढ़कर ₹9,998.15 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹8,271.61 करोड़ था। इसमें श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस में अपनी हिस्सेदारी बेचने से मिला ₹1,489.39 करोड़ का एक बार का प्रॉफिट शामिल नहीं है।

कब है डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट?

श्रीराम फाइनेंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2 प्रति शेयर की फेस वैल्यू पर ₹6 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। यह घोषणा आगामी मीटिंग में कंपनी के सदस्यों की मंजूरी पर निर्भर होगी।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया, "बोर्ड ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए, ₹2 अंकित मूल्य वाले (पूरी तरह से भुगतान किए गए) प्रत्येक शेयर पर ₹6 के अंतिम लाभांश (यानी 300%) की सिफारिश की है। यह सिफारिश, आगामी 47वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।"

इसके साथ रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी गई है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 3 जुलाई 2026 तय की है। यानी अगर इस तारीख से पहले आपके पास श्रीराम फाइनेंस के शेयर होंगे तो आप डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। हर शेयर पर कंपनी 6 रुपये देगी। अगर आपके पास 3 जुलाई 2026 तक इसके 1 हजार शेयर होंगे तो उसके हिसाब से आपको 6 हजार रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

यह भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवरों को लोन बांट खड़ा किया 1.69 लाख करोड़ का साम्राज्य, नहीं रखते फोन; पास में इतनी सस्ती कार

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)