सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stocks in Action: शेयर बाजार में आज तेजी की उम्मीद, गिफ्ट निफ्टी मजबूत; इन कंपनियों के नतीजों पर रखें नजर

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:51 AM (IST)

आज शेयर बाजार में गिफ्ट निफ्टी के मजबूत संकेतों के साथ तेज शुरुआत की उम्मीद है, जबकि पिछली बिकवाली के ...और पढ़ें

आज किन शेयरों पर रखें नजर?

आज किन शेयरों पर रखें नजर?

HighLights

  1. गिफ्ट निफ्टी 77 अंक ऊपर, बाजार में तेज शुरुआत की उम्मीद

  2. बजाज फाइनेंस, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी

  3. आज कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे होंगे घोषित

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में तेज शुरुआत की उम्मीद है। दरअसल सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 77 अंक या 0.33 फीसदी की मजबूती के साथ 23,011.5 पर है, जो कि शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है। इससे पहले सोमवार को बेंचमार्क सूचकांकों पर फिर से बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे हाल ही में आई रिकवरी पर पानी फिर गया।
कमजोर वैश्विक संकेतों और प्राइवेट बैंकिंग और IT शेयरों में मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) के कारण निवेशकों का मनोबल प्रभावित हुआ। वहीं, कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं और जारी भू-राजनीतिक तनाव बाजार के नजरिए को प्रभावित करते रहे।

जानकारों का मानना है कि आगे चलकर, पिछले सत्र के उच्च स्तर के अनुरूप 23,175 का लेवल एक अड़चन बना रहेगा। यदि इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिका रहता है, तो इसमें 23,300 के लेवल तक रिकवरी देखने को मिल सकती है। आगे जानिए कि आज किन शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

Q2 Results Today - इटरनल, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, अदाणी ग्रीन एनर्जी, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, इंडियन होटल्स कंपनी, केईआई इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, पीसी ज्वैलर, एसआरएफ, विशाल मेगा मार्ट, इंडोसोलर और वेल्सपन स्पेशलिटी सॉल्यूशंस आज अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगे।

Bajaj Finance - मुनाफा 29% बढ़कर 6,367 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 4,948 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 24% बढ़कर 13,335 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 10,785 करोड़ रुपये थी।

L&T Technology Services - मुनाफा 66.8% बढ़कर 548.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 328.7 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 12.1% बढ़कर 3,040.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 2,713.3 करोड़ रुपये था।

Hindustan Zinc - मुनाफा 142.1% उछलकर 6,412 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 2,649 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 76.5% बढ़कर 15,093 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 8,549 करोड़ रुपये था।

Delta Corp - 106.4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि पहले 25.1 करोड़ रुपये का मुनाफा था। रेवेन्यू 12.85% घटकर 159.5 करोड़ रुपये रह गया है, जो पहले 183.1 करोड़ रुपये था।

Waaree Renewable Technologies - मुनाफा 30% घटकर 81.5 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 116.4 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 36.5% बढ़कर 1,057.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 774.8 करोड़ रुपये था।

Piramal Finance - मुनाफा 67% बढ़कर 545 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 327 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 35% बढ़कर 1,530 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 1,132 करोड़ रुपये थी।

Infosys - कंपनी ने अमेरिका की सबसे बड़ी वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक, 'ट्रूइस्ट' (Truist) के साथ अपना पार्टनरशिप की घोषणा की है। इसका उद्देश्य हैदराबाद में बैंक के 'AI-फर्स्ट' ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के निरंतर विकास में सहयोग देना है।

Dhampur Bio Organics - कंपनी ने भारत में माइकोप्रोटीन के एक्सक्लूसिव उत्पादन के लिए स्विट्जरलैंड की कंपनी 'प्लैनेटरी एसए' (Planetary SA) के साथ एक टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग समझौता किया है।

Ceigall India - कंपनी की सहायक इकाई, 'जाम खंभालिया जामनगर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड' ने अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन सिस्टम के विकास और संचालन के लिए 'सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया' के साथ एक ट्रांसमिशन सर्विस एग्रीमेंट किया है।

ये भी पढ़ें - मोदीनगर को बसाने वाले गूजरमल ने अंग्रेजों और पटियाला के महाराजा से लिया था पंगा, शराब न पीने चलते किए गए अपमानित

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)