Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की शुरुआत? Gift Nifty में धमाकेदार तेजी, पर ग्लोबल मार्केट से मिल रहे निगेटिव रुझान

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 07:40 AM (IST)

    आज 4 अगस्त को शेयर बाजार (Stock Market Outlook) का नया हफ्ता शुरू हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं जो बाजार में मजबूत शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है। सुबह 720 बजे गिफ्ट निफ्टी 82.50 पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 24681.50 पर था। हालांकि ग्लोबल मार्केट्स से अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं।

    Hero Image
    गिफ्ट निफ्टी दे रहा शानदार तेजी का संकेत

    नई दिल्ली। आज सोमवार 4 अगस्त से शेयर बाजार का नया कारोबारी हफ्ता शुरू हो रहा है। पहले दिन के लिए गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) से पॉजिटिव संकेत मिल रहा है। सुबह करीब 7.20 बजे गिफ्ट निफ्टी 82.50 पॉइंट्स या 0.34 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 24,681.50 पर है। यानी Gift Nifty शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि ग्लोबल मार्केट्स से अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। जापान का निक्केई 225 (Nikkei) 793 पॉइंट्स लुढ़ककर 40,006.62 पर आ गया है, जबकि चीन का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स (SSE Composite Index) सिर्फ 4.66 अंक चढ़कर 3,564.61 पर है।

    ये भी पढ़ें - कौन है Mukesh Ambani का राइट हैंड? गिफ्ट में दे दिया था ₹1500 करोड़ का 22-मंजिला लग्जरी घर

    हॉन्ग-कॉन्ग और साउथ कोरियन मार्केट का क्या है हाल

    भारतीय शेयर बाजार खुलने से पहले हॉन्ग-कॉन्ग इंडेक्स Hang Seng Index 10 पॉइंट्स गिरकर 24,498.02 पर है। जबकि साउथ कोरिया का Kospi 27.91 पॉइंट्स या 0.89 फीसदी की मजबूती के साथ 3,147.32 पर है।

    अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरा

    इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा आधिकारिक तौर पर लगभग हर अमेरिकी व्यापारिक साझेदार पर टैरिफ वृद्धि लागू करने और जुलाई की नौकरियों की रिपोर्ट में श्रम बाजार में मंदी के संकेत मिलने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आई।

    शुक्रवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 500 अंक या लगभग 1.2% से ज़्यादा गिर गया। एसएंडपी 500 (S&P 500) लगभग 1.6% गिरा, जो मई के बाद से इसका सबसे खराब दिन रहा। टेक-हेवी नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) लगभग 2.2% गिर गया।

    टेक्निकल चार्ट का क्या है इशारा

    निफ्टी 50 इंडेक्स ने 1 अगस्त को डेली टाइमफ्रेम पर एक हाई वेव कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जो मार्केट में दुविधा की स्थिति का संकेत है। इस बीच, इंडेक्स ने वीकली टाइमफ्रेम पर एक इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जो उलटफेर की संभावना का संकेत देता है।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)