सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Share Price: शेयरों में आई 3% की तेजी, ₹1000 के पार पहुंचे भाव; क्या अभी और आएगा उछाल?

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:42 PM (IST)

SBI Share price: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर ₹1000 के पार पहुंच गए हैं, बैंक ने Q2 में 14.3% का दमदार मुनाफा दर्ज किया है।

SBI का शेयर में आई 3% की तेजी

SBI का शेयर में आई 3% की तेजी

HighLights

  1. SBI शेयर ₹1000 का अहम स्तर पार कर गया।

  2. बैंक ने Q2 में 14.3% मुनाफा वृद्धि दर्ज की।

  3. नोमुरा ने SBI का टारगेट प्राइस घटाकर ₹1,100 किया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बैंक के शेयर ने ₹1000 का अहम स्तर पार कर लिया है। फिलहाल शेयर करीब 3% की तेजी के साथ ₹1,009 पर कारोबार कर रहा है। बैंक के दमदार Q2 नतीजों के बाद निवेशकों की दिलचस्पी शेयर में बढ़ी है। हालांकि, विदेशी ब्रोकरेज फर्म Nomura ने शेयर पर अपना टारगेट प्राइस घटा दिया है। ऐसे में सवाल है कि क्या SBI के शेयरों में अभी और तेजी आने की गुंजाइश है या निवेशकों को संभलकर रहने की जरूरत है?

₹1,000 के पार पहुंचा SBI का शेयर

गुरुवार को कारोबार के दौरान SBI के शेयरों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला। शेयर में करीब 3% की तेजी आई और इसने ₹1,000 का स्तर पार कर लिया। फिलहाल यह ₹1,009 के आसपास कारोबार कर रहा है। इस तेजी के पीछे बैंक के सितंबर तिमाही के नतीजों को बड़ी वजह माना जा रहा है। SBI ने Q2 FY27 में शानदार मुनाफा दर्ज किया है, जिससे बैंक की कमाई और कारोबार को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

दूसरी तिमाही में 14.3% बढ़ा मुनाफा

SBI ने जुलाई-सितंबर तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 14.3% की बढ़ोतरी दर्ज की। बैंक का मुनाफा बढ़कर ₹23,038 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹20,160 करोड़ था। वहीं, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 14.7% बढ़कर ₹49,143 करोड़ हो गई। नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) भी सुधरकर 3.1% पर पहुंच गया।

Nomura ने घटाया टारगेट, बरकरार रखी Neutral रेटिंग

SBI के शानदार नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Nomura ने शेयर को लेकर थोड़ा सतर्क रुख अपनाया है। Nomura ने SBI पर अपनी ‘Neutral’ रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस ₹1,160 से घटाकर ₹1,100 कर दिया है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम उम्मीद से बेहतर रही, लेकिन बढ़ते ऑपरेटिंग खर्च और ट्रेजरी बुक में नुकसान ने इस प्रदर्शन के असर को कुछ कम किया है। Nomura ने यह भी बताया कि एक बार के असाधारण लाभ को हटाने के बाद बैंक का मुनाफा उसके अनुमान से करीब 7% कम रहा।

 यह भी पढ़ें: EPS calculation: सैलरी है ₹22000? तो आपकी पेंशन 65% बढ़ गई; चेक करिए खाते में कितने पैसे आएंगे

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।