EPS calculation: सैलरी है ₹22000? तो आपकी पेंशन 65% बढ़ गई; चेक करिए खाते में कितने पैसे आएंगे
EPS Calculation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने EPS की वेतन सीमा बढ़ाकर कर्मचारियों की पेंशन में वृद्धि की है, जिससे ₹22,000 वेतन वाले को अब अधिक पेंशन मिलेगी।

आपकी सैलरी है ₹22000? तो आपकी पेंशन 65% बढ़ गई
HighLights
ईपीएस वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई।
₹22,000 सैलरी पर अब ₹6,915 मासिक पेंशन मिलेगी।
EPFO ने सदस्यों के लिए व्हाट्सएप सेवाएं शुरू कीं।
EPS calculation: EPFO कर्मचारियों के लिए हर बार तोहफा लाता है। दीवाली से पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एम्प्लॉयज को WhatsApp पर कई सुविधाएं लॉन्च कर तोहफा दिया। इसके पहले EPF कवरेज के लिए बेसिक सैलरी की अधिकतम सीमा को बढ़ाया गया था। जिससे 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को सौगात मिली थी।
ऐसे में रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) एक बड़ा सहारा बनकर उभरती है। बेसिक सैलरी की अधिकतम सीमा (wage ceiling) को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,00 कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप 20 साल की नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी ₹22000 है तो आपकी पेंशन (Pension) कितनी बनती है ये जानते हैं।
फॉर्मूला से समझें पेंशन का गणित
EPFO के अनुसार EPS पेंशन का फॉर्मूला है-
मासिक पेंशन = (पेंशनेबल सैलरी × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70
* पेंशन योग्य वेतन (Pensionable Salary): आखिरी 60 महीनों के औसत वेतन के आधार पर।
* पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service): EPS में योगदान वाले कुल सालों की संख्या।
20 साल में कितनी बनेगी पेंशन?
अब ये समझते हैं कि अगर आपकी पेंशन योग्य सैलरी ₹22,000 है और आपका योगदान सीलिंग लिमिट से नीचे असली सैलरी पर हो रहा है, तो पेंशन की गणना इस प्रकार होगी:
20 साल की नौकरी पर: (22,000 × 22) / 70 = ₹6,915
बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि यानी EPF के नियमों के मुताबिक, रेगुलर मासिक पेंशन पाने के लिए किसी भी कर्मचारी को कम से कम 10 साल की पेंशन योग्य सेवा पूरी करना अनिवार्य होता है। यानी 20 साल की नौकरी पर आपको हर महीने लगभग ₹6,915 की गारंटीड पेंशन मिलेगी। इसके साथ ही बता दें कि 20 साल से ज्यादा नौकरी करने पर पेंशन कैलकुलेशन में 2 साल का बोनस सर्विस ईयर जोड़ा गया है।
कंपनी का योगदान
अब यह जानना बेहद अहम है कि आपके पीएफ के लिए कंपनी भी योगदान देती है। आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF में जाता है और उतना ही हिस्सा 12% कंपनी भी मिलाती है। कंपनी के 12% का बंटवारा कुछ इस तरह होता है:
1. 8.33% EPS फंड में जाता है: पुराने नियम में ₹15,000 की लिमिट पर कंपनी अधिकतम ₹1250 हर महीने आपके पेंशन फंड में डालती थी, लेकिन अब नए नियम के ₹25,000 की लिमट पर ₹2,088 आपके फंड में जमा होंगे।
2. 3.67% EPF खाते में जाता है।
EPFO ने दिया तोहफा
नौकरी करने वाले लोगों के लिए PF, पेंशन और बीमा से जुड़ी जरूरी जानकारी पाना अब आसान हो गया है। 1 नवंबर 2026 को EPFO के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने आधिकारिक तौर पर EPFO की व्हाट्सएप सर्विसेज (EPFO Whatsapp services) की शुरुआत की। इस सर्विसेज के जरिए कर्मचारी अपने मोबाइल पर PF पासबुक, बैलेंस चेक, जरूरी तारीखों और दूसरी उपयोगी जानकारियों के अपडेट पा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।