Robokidz Eduventures IPO: रोबोकिड्स एडुवेंचर्स की गजब शुरुआत! 90% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद लगा 10% अपर सर्किट
रोबोकिड्स एडुवेंचर्स के आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग हुई, जिसने पहले ही दिन निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया। कंपनी का ...और पढ़ें

पैसा डबल करने वाला आईपीओ
HighLights
रोबोकिड्स एडुवेंचर्स आईपीओ 90% प्रीमियम पर लिस्ट
पहले ही दिन निवेशकों का पैसा दोगुना
आईपीओ को मिला था 833.56 गुना जबरदस्त सब्सक्रिप्शन
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आईपीओ के लिए धमाकेदार रेस्पॉन्स के बाद आज रोबोकिड्स एडुवेंचर्स (Robokidz Eduventures IPO Listing) की लिस्टिंग हो गई। इसके आईपीओ को जैसा रेस्पॉन्स मिला था, वैसी ही इसकी लिस्टिंग रही। कंपनी का शेयर BSE पर 106 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 90 फीसदी प्रीमियम पर 201.40 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ और उसके बाद शेयर में 10 फीसदी अपर सर्किट लग गया।
100 फीसदी रिटर्न
90 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग और 10 फीसदी अपर सर्किट के साथ Robokidz Eduventures के शेयर ने मार्केट में पहले ही दिन निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया। करीब साढ़े 10 बजे इसका शेयर BSE पर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 105.40 रुपये या 99.48 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 211.45 रुपये पर है।
कैसा रहा था आईपीओ?
रोबोकिड्स एडुवेंचर्स आईपीओ को तीसरे दिन (22 सितंबर, 2026) तक 833.56 गुना सब्सक्राइब किया गया। सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध 19,42,800 शेयरों के मुकाबले इस पब्लिक इश्यू के लिए 1,61,94,39,600 शेयरों की बोलियां मिलीं।
इन्वेस्टर कैटेगरी में, NII हिस्से में सबसे अधिक भागीदारी देखी गई, जो 1,593.00 गुना रही। इसके बाद इंडिविजुअल हिस्से में 807.12 गुना भागीदारी रही। QIB हिस्से को 306.73 गुना सब्सक्राइब किया गया।
क्या करती है कंपनी?
दिसंबर 2014 में बनी Robokidz Eduventures Ltd एक एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह कंपनी K-12 स्टूडेंट्स के लिए रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और STEM जैसे क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी-बेस्ड लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट के सॉल्यूशन देती है।
कंपनी एक इंटीग्रेटेड मॉडल फॉलो करती है जिसमें एजुकेशनल लेबोरेटरी इंफ्रास्ट्रक्चर, रोबोटिक्स और STEM किट, करिकुलम, टीचर ट्रेनिंग, टेक्निकल सपोर्ट और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसका बिजनेस एजुकेशनल लेबोरेटरी सेटअप प्रोजेक्ट्स, सब्सक्रिप्शन सर्विसेज और अन्य एजुकेशनल सर्विसेज के इर्द-गिर्द बना है।
ये भी पढ़ें - मोदीनगर को बसाने वाले गुजरमल के बेटे की कहानी! सिंगापुर में खड़ा किया कारोबारी साम्राज्य; पिता की विरासत को बनाया इंटरनेशनल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
