JIO IPO की लिस्टिंग के बीच रिलायंस 30 अक्टूबर को जारी करेगी तिमाही नतीजे, NCD के जरिए फंड जुटाने की भी तैयारी
रिलायंस इंडस्ट्रीज 30 अक्टूबर को अपनी जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेगी। कंपनी बोर्ड बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी ...और पढ़ें

रिलायंस 30 अक्टूबर को जारी करेगी तिमाही नतीजे।
HighLights
रिलायंस 30 अक्टूबर को जारी करेगी तिमाही नतीजे।
बोर्ड बैठक में NCD से फंड जुटाने पर चर्चा।
मुकेश अंबानी की कंपनी का बड़ा वित्तीय अपडेट।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। JIO IPO की लिस्टिंग कल यानी 28 अक्टूबर को संभावित है। इसी बीच भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने तिमाही नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे 30 अक्टूबर को जारी करेगी। इसके साथ ही कंपनी NCD के जरिए फंड जुटाने की योजना भी बना रही है।
27 अक्टूबर को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में, मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 30 अक्टूबर को होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने मंगलवार एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 30 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणामों पर विचार करके उन्हें मंजूरी दी जाएगी, साथ ही नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
NCD के जरिए फंड जुटाएगी रिलायंस
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि बोर्ड की बैठक के बाद वह विश्लेषकों (एनालिस्ट्स) के साथ एक बैठक करेगी, जिसमें 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई तिमाही और छमाही के वित्तीय नतीजों पर चर्चा की जाएगी।
नतीजों की समीक्षा के साथ-साथ, बोर्ड प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए रिडीमेबल NCD (नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर) जारी करने पर भी विचार करेगा। इसे एक या एक से अधिक किश्तों (ट्रेंच) में जारी किया जा सकता है।
फाइलिंग में यह नहीं बताया गया है कि कितनी रकम जुटाई जाएगी या NCD जारी करने की अन्य शर्तें क्या होंगी। 30 अक्टूबर को बोर्ड के फैसले से इस प्रस्ताव के बारे में और स्पष्टता मिलेगी।
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में, RIL ने 3,40,257 करोड़ रुपये का सकल राजस्व दर्ज किया, जबकि ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई (EBITDA) 54,067 करोड़ रुपये रही। कंपनी का कर के बाद का लाभ (PAT) 23,196 करोड़ रुपये था।
यह भी पढ़ें- Vedanta Iron & Steel Q2 Result: अनिल अग्रवाल की कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, हुआ 324 करोड़ रुपये का घाटा
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
