सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Reliance Industries ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड! मात्र 5 घंटे में निवेशकों पर बरसाए ₹1.25 लाख करोड़; मार्केट कैप पहुंचा ₹17 लाख करोड़

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:46 PM (IST)

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 8% से अधिक की तेजी के बाद कंपनी का मार्केट कैप ₹17 लाख करोड़ के ...और पढ़ें

Reliance मार्केट कैप पहुंचा ₹17 लाख करोड़

Reliance मार्केट कैप पहुंचा ₹17 लाख करोड़

HighLights

  1. रिलायंस मार्केट कैप ₹17 लाख करोड़ के पार पहुंचा।

  2. तिमाही नतीजों और O2C बिजनेस ने दिया सहारा।

  3. शेयरों में 8% से अधिक की शानदार तेजी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने शानदार तेजी दिखाई। कंपनी के शेयरों में 8% से ज्यादा का उछाल आया, जिसकी सीधा असर उसकी मार्केट वैल्यू पर पड़ा। Reliance Industries का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। खास बात यह है कि 30 अक्तूबर को कंपनी का मार्केट कैप 15,76,405 करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 16,98,739 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यानी महज कुछ कारोबारी घंटों में कंपनी की मार्केट वैल्यू में करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

5 घंटे में कैसे बढ़ी रिलायंस की दौलत?

रिलायंस के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों को बड़ी वजह माना जा रहा है। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा कंसोलिडेटेड रेवेन्यू, EBITDA और नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 27.8% बढ़कर 3.62 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं EBITDA 23.9% की बढ़त के साथ 62,409 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 33.8% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये हो गया।

O2C बिजनेस ने दिया सबसे बड़ा सहारा

रिलायंस के शानदार प्रदर्शन में उसके ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस की अहम भूमिका रही। इस बिजनेस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 44.2% बढ़कर 2.32 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं इसका EBITDA 67.9% उछलकर 25,203 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा जियो के डिजिटल बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs और Nomura ने भी कंपनी के मजबूत नतीजों के बाद शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है।

कितना है शेयर का टारगेट?

ब्रोकरेज फर्म RIL को लेकर सकारात्मक बनी हुई हैं और उन्होंने अपनी रिपोर्टों में 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग दी है। हालांकि, टारगेट प्राइस अलग-अलग हैं, जो O2C मार्जिन के सस्टेनैबिलिटी और रिटेल सेक्टर में रिकवरी की रफ्तार को लेकर उनकी अलग-अलग उम्मीदों को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें: EPFO 3.O: दीवाली के बाद शुरू होगी UPI-ATM से PF निकालने की सुविधा? ईपीएफओ का मास्टरप्लान! जानें कैसे करेगा काम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।