EPFO 3.O: दीवाली के बाद शुरू होगी UPI-ATM से PF निकालने की सुविधा? ईपीएफओ का मास्टरप्लान! जानें कैसे करेगा काम
ईपीएफओ अपने डिजिटल सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है, जिसके तहत जल्द ही खाताधारक एटीएम और यूपीआई के माध्यम से पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे।
-1793605370227_m.webp)
कब से निकलेगा एटीएम से पीएफ का पैसा?
HighLights
पीएफ निकासी के लिए अब एटीएम-यूपीआई सुविधा।
क्लेम और सेटलमेंट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
दिसंबर अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़ी एक बड़ी राहत की तैयारी है। अब पीएफ का पैसा निकालने के लिए क्लेम और सेटलमेंट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO अपने डिजिटल सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। इसके तहत EPFO 3.O में खाताधारकों को ATM और UPI के जरिए पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा देने की योजना है। यानी आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर बीमारी, बच्चों की पढ़ाई या शादी जैसे खर्चों के लिए पीएफ का पैसा सीधे ATM से निकाला जा सकेगा।
हालांकि, यह सुविधा अभी सभी खाताधारकों के लिए शुरू नहीं हुई है। इसके लिए सिस्टम तैयार करने और टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है।
कैसे काम करेगी यह सुविधा
EPFO की प्रस्तावित व्यवस्था के तहत PF खाते को बैंकिंग नेटवर्क और ATM/UPI सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए संगठन ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ एकीकरण की योजना बनाई है। इस सिस्टम में खाताधारक की पात्रता और निकासी की रकम का ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन होगा।
इसके बाद पात्र सदस्य ATM कार्ड के जरिए मशीन से पैसा निकाल सकेंगे। वहीं, UPI या EPFO ऐप के माध्यम से भी निकासी की सुविधा मिल सकती है।
UPI के जरिए कितना EPF निकाल सकते हैं?
मौजूदा नियमों के तहत, सब्सक्राइबर के अकाउंट में EPF बैलेंस का कम से कम 25% हिस्सा बना रहना चाहिए। शिक्षा, शादी और घर जैसे जरूरी खर्चों सहित कुछ खास जरूरतों के लिए, सब्सक्राइबर अपने जमा EPF बैलेंस का 75% तक निकाल सकता है। बाकी बचा 25% हिस्सा अकाउंट में ही रहता है और उस पर टैक्स-फ्री ब्याज मिलता रहता है।
मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा
इस नई सुविधा के शुरू होते ही EPFO सब्सक्राइबर्स को PF का पैसा विदड्राल करने के लिए कई दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सबसे खास बात यह है कि ईपीएफओ की ये नई सुविधा UAN पोर्टल को यूजर्स के UPI अकाउंट से जोड़ेगी। इससे पीएफ निकासी की प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान और तेज हो सकती है।
कब से मिलेगा इस सुविधा का सुख
रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुविधा दिसंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि यह बता दें कि इस प्रोसेस की टेस्टिंग अभी चल रही है और फाइनल लॉन्च की तारीख की घोषणा होना बाकी है। लेकिन यह प्रक्रिया शुरू होते ही करोड़ों कर्मचारियों का इसका लाभ मिलेगा और उनका काम बहुत आसान हो जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।