सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई 24वीं किस्त? कहां अटके पैसे, ऐसे चेक करें स्टेटस; जानें निकासी का पूरा प्रोसेस

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:08 PM (IST)

PM Kisan yojana 24th installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी हो गई है, जिसमें 9.34 करोड़ ...और पढ़ें

खाते में नहीं आई 24वीं किस्त? (ai photo)

खाते में नहीं आई 24वीं किस्त? (ai photo)

HighLights

  1. 24वीं किस्त 9.34 करोड़ किसानों को जारी की गई।

  2. पीएम किसान पोर्टल पर किस्त का स्टेटस आसानी से जांचें।

  3. बैंक खाते से पैसे निकालने का पूरा तरीका जानें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त (PM Kisan yojana 24th installment) जारी हो चुकी है। 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से इस किस्त को जारी किया। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के खातों में ₹2000-₹2000 रुपये ट्रांसफर किए गए। सरकार ने कुल 18,690 करोड़ से ज्यादा की राशि किसानों के खातों में भेजी है।

हालांकि कई किसानों के मन में अब भी सवाल है कि अगर उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं तो इसकी वजह क्या है? किस्त का स्टेटस कहां चेक करें और खाते में पैसे आने के बाद उन्हें निकाले कैसे? आइए समझते हैं पूरा प्रोसेस

PM Kisan की 24वीं किस्त का स्टेटस कैसे करें चेक

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana) का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, यह आप घर बैठे आसानी से पता कर सकते हैं।

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Farmers Corner में जाकर Know Your Status पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी और OTP के जरिए अपनी पहचान की पुष्टि करें।
  • अब आप आसानी से किस्त का स्टेटस देख सकते हैं। यहां भुगतान जारी होने या लंबित होने की जानकारी मिल सकती है।
  • बैंक खाते में पैसा पहुंचा है या नहीं, इसकी पुष्टि बैंक के SMS, मोबाइल बैंकिंग ऐप, पासबुक अपडेट या बैंक शाखा से करें। सिर्फ पोर्टल पर भुगतान जारी दिखने का मतलब यह नहीं कि, पैसा खाते में पहुंच चुका है।

Beneficiary में ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर आपको यह पता करना है कि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल हैं या नहीं, तो इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • Farmers Corner में जाकर Beneficiary List पर क्लिक करें।
  • अब अपना राज्य चुनें।
  • इसके बाद जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • Get Report पर क्लिक करें।
  • आपके सामने गांव के लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट में अपना नाम और अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

अगर सूची में आपका नाम नहीं है या आपकी जानकारी में कोई गड़बड़ी है, तो संबंधित विभाग से संपर्क करके इसे ठीक करवाएं।

PM Kisan के पैसे खाते से कैसे निकालें?

अगर आपके बैंक खाते में पीएम किसान की 2000 रुपये की किस्त आ चुकी है, तो इसे निकालने के लिए किसी अलग आवेदन की जरूरत नहीं है। किसान कई तरीकों से इस रकम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • जिस बैंक खाते में पैसे आए हैं, उसकी नजदीकी शाखा में जाकर निकासी पर्ची भरकर पैसे निकाल सकते हैं।
  • अगर आपके पास उस बैंक खाते का डेबिट कार्ड है, तो ATM के जरिए भी नकदी निकाल सकते हैं।
  • खाते में रकम आने के बाद UPI या अन्य डिजिटल बैंकिंग माध्यमों से भी भुगतान कर सकते हैं।

अगर किस्त से जुड़ी कोई समस्या है या आपको अतिरिक्त जानकारी चाहिए, तो पीएम किसान की वेबसाइट पर Contact Us सेक्शन में जाकर Searchable Contact Details विकल्प चुनें। यहां अपना राज्य चुनने पर संबंधित अधिकारियों की संपर्क जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा पोर्टल पर Helpdesk के जरिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

 यह भी पढ़ें: 61 के हुए SRK हैं ₹100000000000 के मालिक: मन्नत, KKR, कई फ्रेंचाइजी और बिजनेस एम्पायर; ऐसे भरते हैं जेब

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।