सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

61 के हुए SRK हैं ₹100000000000 के मालिक: मन्नत, KKR, कई फ्रेंचाइजी और बिजनेस एम्पायर; ऐसे भरते हैं जेब

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:00 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 11:49 AM (IST)

शाहरुख खान, जो आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं, लगभग 10,000 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर अभिनेता बने हुए हैं।

61 के हुए SRK हैं ₹100000000000 के मालिक (ai photo)

61 के हुए SRK हैं ₹100000000000 के मालिक (ai photo)

HighLights

  1. शाहरुख खान की अनुमानित नेटवर्थ 10,000 करोड़ रुपये है।

  2. रेड चिलीज, केकेआर और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई।

  3. मन्नत बंगले की कीमत अब 300 करोड़ रुपये है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन (SRK birthday) मना रहे हैं। फिल्मों में अपनी बादशाहत कायम करने वाले शाहरुख खान कमाई और दौलत के मामले में भी बड़े-बड़े कारोबारियों को टक्कर देते हैं। उनकी पहचान सिर्फ एक सुपरस्टार के तौर पर नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन के रूप में भी है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल नेटवर्थ करीब 10,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही वह भारत के सबसे अमीर अभिनेता बने हुए हैं और दुनिया के अरबपति सेलिब्रिटी क्लब में भी शामिल हैं।

करीब एक साल पहले हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई थी। यानी एक साल में उनकी अनुमानित नेटवर्थ में करीब 2,490 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में उनकी दबदबा कायम है।

कहां-कहां से होती है कमाई?

शाहरुख खान की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग करना नहीं है। उन्होंने अपनी कमाई को अलग-अलग बिजनेस में निवेश किया है। उनकी संपत्ति में फिल्म प्रोडक्शन, क्रिकेट टींम, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट की बड़ी भूमिका है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red chillies entertainment) फिल्म निर्माण के साथ विजुअल इफेक्ट्स और डिजिटल कंटेंट के कारोबार में भी सक्रिय है। इसके अलावा शाहरुख आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक भी हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी की बढ़ती ब्रांड वैल्यू ने उनकी संपत्ति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

इसके अलावा शाहरुख कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं। विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उन्हें मोटी कमाई होती है। यानी उनकी कमाई का दायरा फिल्मों से निकलकर एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और विज्ञापन तक फैला हुआ है।

₹18 करोड़ में खरीदा था मन्नत, आज कीमत ₹300 करोड़

शाहरुख खान की लग्जरी लाइफस्टाइल की बात हो और उनके बंगले मन्नत का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं है। मुंबई के बांद्रा में समुद्र किनारे स्थित उनका आलीशान बंगला देश की सबसे चर्चित प्रॉपर्टीज में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख ने इसे करीब 18 करोड़ रुपये में खरीदा था और आज इसकी अनुमानित कीमत करीब 300 करोड़ रुपये बताई जाती है। यानी इस प्रॉपर्टी की कीमत में खरीदारी के बाद जबरदस्त इजाफा हुआ है।

करोड़ों की कारों के भी शौकीन हैं किंग खान

शाहरुख खान के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कलेक्शन में रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज और कैडिलैक एस्केलेड जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। करीब 10,000 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: धनतेरस-दीवाली की खरीदारी से पहले अलर्ट! आज अचानक बदले भाव; खरीदने से पहले चेक करें रेट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।