Gold Silver Price Today: धनतेरस-दीवाली की खरीदारी से पहले अलर्ट! आज अचानक बदले भाव; खरीदने से पहले चेक करें रेट
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद अब तेजी लौटी है, दिवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में दाम बढ़े हैं।
-1793591044195_m.webp)
सोना-चांदी भाव
HighLights
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद तेजी लौटी।
दिवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजार में दाम बढ़े।
अमेरिकी चुनावों से पहले MCX पर कीमतें उछलीं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में कई दिनों से गिरावट का दौर जारी है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 28% तक सस्ता (gold price crash) और चांदी 40% से ज्यादा टूट चुकी है। मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिका में बढ़ती महंगाई और क्रूड ऑयल की उछलती कीमतों का असर सीधा सोने पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन वैश्विक बाजार में काफी समय बाद तेजी देखने को मिली है।
इंटरनेशनल मार्केट में आई तेजी
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज यानी 2 नंवबर को Comex पर सोना 0.24% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) 3908.30 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.52% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 50.025 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में महंगा हुआ सोना
घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। आज सोना चढ़कर करीब (gold price) ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी तेजी के साथ (Silver Price) ₹1.82 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MCX पर क्या हैं कीमतें?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 500 रुपए की तेजी आई है और कीमत ₹1,39,200 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 2400 रुपए का उछाल आया और कीमत ₹1,81,456 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
कितनी महंगी हुईं धातुएं?
बाजार खुलते ही काफी समय बाद गोल्ड सिल्वर के दाम में उछाल देखने को मिला है। दीवाली के सप्ताह की शुरुआत होते ही धातुओं में तेजी लौट चुकी है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹139,400 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹127,800 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹104,550 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹182,250 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
मिड-टर्म इलेक्शन्स से पहले महंगा हुआ सोना
कल यानी मंगलवार 3 नंवबर को अमेरिका में मिड-टर्म इलेक्शन्स होने वाले हैं। ऐसे में एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। इसके साथ ही बता दें कि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। कुछ शेयरों में 27-28% तक की गिरावट की खबरें आईं थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।