झुनझुनवाला की कंपनी में राधाकिशन दमानी ने भी लगाया पैसा, ₹88 है शेयर की कीमत; खरीद रखे हैं 17 लाख स्टॉक
राधाकिशन दमानी, दिवंगत राकेश झुनझुनवाला के परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी एप्टेक लिमिटेड में 3% हिस्सेदारी रखते हैं।

एप्टेक लिमिटेड में प्रमोटर है झुनझुनवाला परिवार (AI जनरेटेड सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
राधाकिशन दमानी की झुनझुनवाला परिवार की एप्टेक लिमिटेड में हिस्सेदारी।
एप्टेक लिमिटेड नॉन-फॉर्मल एजुकेशन और ट्रेनिंग में एक अग्रणी कंपनी है।
कंपनी के शेयरों ने हाल ही में निवेशकों को निराशाजनक रिटर्न दिया है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में राधाकिशन दमानी और दिवंगत राकेश झुनझुनवाला एक बड़ा नाम है, इसलिए लाखों आम निवेशक इन लोगों की पसंदीदा कंपनी के शेयरों में पैसा लगाना पसंद करते हैं। राधाकिशन दमानी के पोर्टफोलियो में 88 रुपये वाला एक शेयर शामिल है। हैरानी की बात है कि यह शेयर झुनझुनवाला परिवार की कंपनी का है। आमतौर पर झुनझुनवाला फैमिली,अन्य कंपनियों में निवेश करती है, लेकिन 21 साल पहले राकेश झुनझुनवाला ने Aptech Ltd में प्रमोटर स्टैक खरीद लिया था और अब उनके परिवार के पास कंपनी का मालिकाना हक है।
इस कंपनी में डीमार्ट के फाउंडर और मशहूर निवेशक राधाकिशन दमानी की भी हिस्सेदारी है। trendlyne पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राधाकिशन दमानी अपटेक लिमिटेड में 3 फीसदी स्टैक रखते हैं और उनके पास 1,757,317 शेयर है। यह होल्डिंग गोपी किशन शिव किशन दमानी के नाम से है।

क्या है APTECH Ltd का कारोबार
Aptech Ltd. देश में नॉन-फॉर्मल एजुकेशन और ट्रेनिंग के बिज़नेस में एक अग्रणी कंपनी है और इसकी ग्लोबल मौजूदगी भी काफी बड़ी है। इसकी स्थापना 1986 में हुई थी और इसके 800 सेंटर हैं। यह IT ट्रेनिंग, मीडिया और एंटरटेनमेंट, रिटेल और एविएशन, ब्यूटी और वेलनेस, बैंकिंग और फाइनेंस, और प्री-स्कूल जैसे कई अलग-अलग सेक्टर में काम करती है।
साल 2005 के आसपास इस कंपनी में भारी हिस्सेदारी खरीदी थी और वे इसके प्रमोटर और चेयरमैन बने थे। उनके निधन के बाद, अब इस कंपनी का मालिकाना हक झुनझुनवाला परिवार के पास है। जून 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला और उनकी निवेश फर्म के पास एप्टेक लिमिटेड में 47.35% हिस्सेदारी है और प्रमोटर स्टैक है।
Aptech Ltd के शेयरों का रिटर्न
एप्टेक लिमिटेड भले ही राकेश झुनझुनवाला की कंपनी हो और इसमें राधाकिशन दमानी ने पैसा लगाया हो, लेकिन रिटर्न के लिहाज से इस कंपनी के शेयरों ने निराश किया है। क्योंकि, साल 2023 से शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली है और यह 422 रुपये से फिसलकर 69 रुपये तक आ गया। कंपनी के शेयरों का मौजूदा भाव 87.67 रुपये है।
ये भी पढ़ें - PB Fintech Share: एक इस्तीफे की खबर से 6% तक गिरे पॉलिसी बाजार के शेयर, कंपनी ने दी सफाई फिर आई रिकवरी
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
