सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PB Fintech Share: एक इस्तीफे की खबर से 6% तक गिरे पॉलिसी बाजार के शेयर, कंपनी ने दी सफाई फिर आई रिकवरी

Published: Thu, 17 Sep 2026 02:09 PM (IST)

पॉलिसीबाजार के शेयरों में ग्रुप सीईओ यशिश दहिया के इस्तीफे की अफवाहों के बीच 6% तक की गिरावट आ गई। हालांकि यशिश दहिया ने इन खबरों को गलत बताया।

पॉलिसी बाजार के शेयरों में गिरावट आई।

पॉलिसी बाजार के शेयरों में गिरावट आई।

HighLights

  1. पॉलिसीबाजार के शेयर सीईओ के इस्तीफे की अफवाहों के कारण 6% गिरे।

  2. ग्रुप सीईओ यशिश दहिया ने इस्तीफे की खबरों को पूरी तरह गलत बताया।

  3. शेयर ने शुरुआती कारोबार में 1718 रुपये का निचला स्तर छुआ।

नई दिल्ली। देश की दिग्गज फिनटेक कंपनी पॉलिसी बाजार (PB Fintech Share Price) के शेयरों में भारी गिरावट आ गई है और यह 6 फीसदी तक टूट गया है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट इस अटकल के बीच आई जिसमें कहा जा रहा है कि कंपनी के ग्रुप CEO, यशिश दहिया, इस्तीफा दे देंगे। CNBC TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह खबर गलत थी और वे इस पद पर बने रहेंगे।

पीबी फिनटेक के शेयर 1839 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 1718 रुपये का निचला स्तर छू लिया। हालांकि, इस गिरावट के बाद शेयरों में रिकवरी देखने को मिली और अब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 1775 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

PB Fintech पर ब्रोकरेज रिपोर्ट

पॉलिसी बाजार के शेयरों में गिरावट के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने रिपोर्ट जारी की, जिसमें इस ब्रोकरेज का मानना है कि कमीशन में कटौती को लेकर सरकार के नियमों का PB फिनटेक पर बहुत कम असर पड़ेगा। बर्नस्टीन ने कहा कि कंपनी पर रेगुलेटरी दबाव कम हो रहा है।

खबर है कि इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) जल्द ही इंश्योरेंस कमीशन और डिस्ट्रीब्यूशन पर एक कंसल्टेशन पेपर जारी कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंसल्टेशन पेपर में आगे की दिशा तय करने वाले सुझाव हो सकते हैं।

इस डॉक्यूमेंट में इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के कमीशन और खर्च की लिमिट पर चर्चा की जाएगी। बैंकों के कमीशन में बड़ी कटौती हो सकती है, जबकि रिटेल इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स में कम कटौती की संभावना है। बर्नस्टीन का कहना है कि रेगुलेटरी अनिश्चितता का समाधान आपसी सहमति से हो जाएगा और PB फिनटेक पर इसका असर सीमित रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - छुटकू कंपनी पर दे रही भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS को मात, 1 साल में 2188% रिटर्न देख निवेशक हैरान

ब्रोकरेज ने कहा, "कमीशन नियमों में अंतिम कटौती का फ़ैसला इंडस्ट्री के साथ मिलकर किया जाएगा। बैंकों द्वारा बेचे जाने वाले 'हार्ड-बंडल्ड' प्रोडक्ट्स पर ज़्यादा ध्यान दिया जाएगा, जबकि रिटेल लाइफ़ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स पर कटौती कम होगी। हमें उम्मीद है कि रेगुलेटरी से जुड़ी चिंताएं आपसी सहमति से सुलझ जाएंगी और PB Fintech पर इसका असर सीमित होगा।"