सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Physicswallah के शेयरों में 10% की तेजी, मोतीलाल ओसवाल ने दिया बड़ा टारगेट; 50% रिटर्न की संभावना और

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:53 PM (IST)

बाजार में तेजी के बीच फिजिक्सवाला के शेयरों में 10% का उछाल आया, कंपनी ने Q2 FY27 में नेट प्रॉफिट ...और पढ़ें

फिजिक्सवाला के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार

फिजिक्सवाला के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार

HighLights

  1. फिजिक्सवाला के शेयरों में 10% की तेजी आई।

  2. Q2 FY27 में नेट प्रॉफिट दोगुना से अधिक बढ़ा।

  3. मोतीलाल ओसवाल ने ₹200 का टारगेट दिया।

नई दिल्ली। बाजार में जारी तेजी के बीच फिजिक्सवाला के शेयरों (Physicswallah Share Price) में 10 प्रतिशत का उछाल आ गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में दोगुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस प्रमुख एडटेक कंपनी ने बुधवार को बाजार के कामकाज के दौरान ही दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के अपने नतीजे जारी किए थे।

फिजिक्सवाला के शेयर सुबह 140 रुपये के स्तर पर खुले। हालांकि, इस स्तर से ही शेयरों में मुनाफावसूली हावी हो गई और अब शेयर 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 133 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने इस एडटेक कंपनी के शेयरों पर बड़ा टारगेट प्राइस दिया है।

200 रुपये टारगेट प्राइस

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने फिजिक्सवाला के शेयरों पर 'BUY' रेटिंग को बरकरार रखा है और 200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि पिछले दिन की क्लोजिंग कीमत से इसमें 57 प्रतिशत की तेजी आ सकती है।

ब्रोकरेज ने बताया कि NEET का असर आंकड़ों में साफ दिख रहा है, हालांकि अन्य कैटेगरी में हुई ग्रोथ ने इस कमजोरी की कुछ हद तक भरपाई कर दी है। ब्रोकरेज ने कहा, "इसके बावजूद, पहली छमाही (1H) में सालाना आधार पर (YoY) 15% की कलेक्शन ग्रोथ उम्मीद से कम रही। हमें लगता है कि इससे FY27E की ग्रोथ में कुछ कमी आ सकती है। हमारा अनुमान है कि FY27 में ऑनलाइन बिजनेस की कंसोलिडेटेड ऑर्गेनिक रेवेन्यू ग्रोथ 25.3% रहेगी।"

ब्रोकरेज ने आगे कहा कि NEET साइकल में रुकावट के कारण FY27 में विकास दर कुछ धीमी रह सकती है, लेकिन JEE/NEET फनल के दोनों सिरों पर डाइवर्सिफिकेशन के उत्साहजनक संकेत दिख रहे हैं।

कैसे रहे Q2 रिजल्ट?

एडटेक फर्म 'फिजिक्सवाला' का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट, 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही में दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 143.63 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 70 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें - कमिंस इंडिया के शेयरों में हाहाकार! 13% से ज्यादा टूटे भाव, Q2 नतीजों ने निवेशकों को दिया झटका

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 18 प्रतिशत बढ़कर 1,242.26 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 की तिमाही में 1,051.24 करोड़ रुपये था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।