PhysicsWallah Share Price: तिमाही नतीजों के बाद 8% उछले फिजिक्सवाला के शेयर, 125 के पार पहुंचे; अगला टारगेट क्या?
एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला के शेयरों में Q1 FY27 के नतीजों के बाद 8% से अधिक की तेजी आई, जिसमें कंपनी ...और पढ़ें

फिजिक्सवाला के शेयर 8 फीसदी तक उछले।
HighLights
PhysicsWallah के शेयर Q1 नतीजों के बाद 8% से अधिक बढ़े।
कंपनी का नेट लॉस 30% घटकर ₹88.3 करोड़ हुआ।
एक्सपर्ट ने नई खरीदारी को लेकर निवेशकों को 'वेट एंड वॉच' की सलाह दी।
नई दिल्ली। देश की दिग्गज एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला के शेयरों (physicswallah share Price) में आज 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई। शेयरों में यह तेजी कंपनी के FY27 की पहली तिमाही नतीजों के बाद आई है। 14 अगस्त को एडटेक कंपनी PhysicsWallah ने बताया कि वित्त Q1 में उसका नेट लॉस सालाना आधार पर (YoY) 30% घटकर ₹88.3 करोड़ हो गया है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹127 करोड़ था।
इन नतीजों के बाद कंपनी के शेयर 17 अगस्त को 114.65 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 128.37 रुपये के स्तर पर पहुंच गए।
PhysicsWallah के शेयरों में करें खरीदारी?
फिजिक्सवाला के शेयरों में तूफानी तेजी के बाद क्या इसमें खरीदारी करना चाहिए? इस सवाल के जवाब में आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि शेयरों के लिए 120 रुपये का स्तर एक अहम सपोर्ट है। वहीं, 134 रुपये का लेवल बड़ा रेजिस्टेंस है। फिलहाल, उन्होंने निवेशकों को वेट एंड वॉच की सलाह दी है यानी जल्दबाजी में कोई खरीदारी ना करें।
कैसे रहे कंपनी के Q1 नतीजे?
- कंपनी ने ऑपरेशन्स से 1,054 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। यह पिछले साल की इसी अवधि के 847.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 24 प्रतिशत ज़्यादा है। पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 918.8 करोड़ रुपये था।
- जून में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 18% बढ़कर ₹1,247 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹1,054.2 करोड़ था। पिछली तिमाही में इसका खर्च ₹1,035.2 करोड़ था।
- PW ने एक बयान में कहा कि कंपनी के ऑनलाइन K-12 और अर्ली लर्निंग सेगमेंट में तेज़ी से बढ़ोतरी जारी रही। इसमें एनरोलमेंट सालाना आधार पर 41% बढ़कर 5,50,000 से 7,80,000 हो गए, जबकि सेगमेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 88% बढ़कर 105 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 56 करोड़ रुपये था।
ये भी पढ़ें - देश का पहला AC बनाने वाली कंपनी को 3 महीनों में हुआ ₹214 करोड़ का प्रॉफिट, ₹9 का शेयर पहुंचा ₹1300 के पार
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
