सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Physics Wallah से लेकर Meesho तक तगड़ी लिस्टिंग के बाद धड़ाम हुए ये शेयर, 60% तक आई गिरावट; सिर पटकने लगे निवेशक

Published: Fri, 27 Feb 2026 03:34 PM (IST)

IPO News: बीते साल कई मशहूर कंपनियों जैसे फिजिक्स वाला, मीशो, ओला इलेक्ट्रिक, फर्स्टक्राई और स्विगी के शेयर लिस्टिंग के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बीते साल कई मशहूर कंपनियों ने शेयर बाजार में अपनी एंट्री ली थी। इनकी लिस्टिंग कमाल की रही। हालांकि शेयर बाजार में एंट्री लेने के बाद इनकी कीमत गिरती ही चली गई। इन मशहूर कंपनियों में मीशो, फिजिक्स वाला, ओला एलेक्ट्रॉनिक, Firstcry और स्विगी शामिल हैं। 

इन सभी कि अगर आप लिस्टिंग देखेंगे तो ये काफी अच्छी रही। निवेशकों को इनकी लिस्टिंग से जबरदस्त मुनाफा मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर बाजार में एंट्री लेते ही इनकी कीमत गिरती चली गई।

IPO Listing: कितने पर हुए थे लिस्ट?

कंपनी कितने पर हुई लिस्टिंग? इश्यू प्राइस (कितना मुनाफा?
फिजिक्स वाला 145 रुपये 109 रुपये (24.8%)
मीशो 162.50 रुपये 111 रुपये (31.6)
ओला एलेक्ट्रॉनिक 76 रुपये 76 रुपये (0 %)
स्विगी 420 रुपये 390 रुपये (7.1%)
फर्स्टक्राई 651 रुपये 465 रुपये (28.57%)

जैसा की हम ऊपर टेबल में देख सकते हैं कि ओला एलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा बाकी सभी कंपनियों की अच्छे मुनाफे के साथ लिस्टिंग हुई है। अगर ऊपर दी गए टेबल को ध्यान से देखें तो फर्स्टक्राई की लिस्टिंग ने निवेशकों को सबसे ज्यादा मुनाफा दिया है। फर्स्टकाई की लिस्टिंग से निवेशकों को 28.57 फीसदी का मुनाफा मिला है। 

हालांकि इनकी लिस्टिंग से निवेशकों को जितना मुनाफा मिला, उससे ज्यादा निवेशकों को अब नुकसान हो चुका है। 

कितना हुआ अब तक नुकसान?

कंपनी अब कितना कम हुआ?
फिजिक्स वाला 40%
मीशो 1.30%
ओला एलेक्ट्रॉनिक 67.10%
स्विगी 27.30%
फर्स्टक्राई 67%

ओला इलेक्ट्रॉनिक्स से निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसकी लिस्टिंग से भी निवेशकों को कोई प्रॉफिट नहीं हुआ था। 

कंपनी लिस्टिंग से मुनाफा अब तक का नुकसान
फिजिक्स वाला 109 रुपये (24.8%) 40%
मीशो 111 रुपये (31.6) 1.30%
ओला एलेक्ट्रॉनिक 76 रुपये (0 %) 67.10%
स्विगी 390 रुपये (7.1%) 27.30%
फर्स्टक्राई 465 रुपये (28.57%) 67%

अब अगर इस टेबल को देखें तो जितना मुनाफा नहीं हुआ, उससे कई ज्यादा तो निवेशकों को नुकसान हो चुका है। जैसे फिजिक्स वाला की लिस्टिंग से 24.8 फीसदी का मुनाफा मिला था। लेकिन लिस्टिंग के बाद से इसका शेयर 40 फीसदी तक टूट चुका है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)