98% कर्ज चुकाने के बाद पीसी ज्वैलर का शेयर बना रॉकेट, 6 महीनों में उछला 83%; अभी और करा सकता है फायदा
पीसी ज्वैलर के शेयर में आज 8% से अधिक की तेजी देखी गई, जो कंपनी द्वारा एक और कंसोर्टियम बैंक ...और पढ़ें

पीसी ज्वैलर का शेयर चढ़ा (AI फोटो)
HighLights
पीसी ज्वैलर के शेयर में आज 8% से अधिक की तेजी दर्ज
कंपनी ने 14 में से 12 बैंकों का बकाया कर्ज चुकाया है
इस महीने पूरी तरह कर्ज-मुक्त होने की दिशा में तेजी से बढ़ रही
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज बुधवार को फिर से पीसी ज्वैलर के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। आज इसका शेयर 8 फीसदी से अधिक तक उछला है। करीब पौने 11 बजे ये बीएसई पर 5.44 फीसदी की मजबूती के साथ 14.34 रुपये पर है।
यह तेजी तब आई है, जब ज्वैलरी बनाने वाली इस कंपनी ने अपने बकाया कर्ज को चुकाने से जुड़ी अहम जानकारी दी। दरअसल कंपनी ने एक और कंसोर्टियम बैंक का बकाया कर्ज चुका दिया है।
14 में से 12 बैंकों का सारा बकाया कर्ज चुकाया
इसी महीने कर्ज-मुक्त होने के अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए PC ज्वैलर लिमिटेड ने 30 सितंबर 2024 के सेटलमेंट एग्रीमेंट की शर्तों के तहत एक और बैंक का सारा बकाया कर्ज चुका दिया। कर्ज के इस भुगतान के साथ, कंपनी ने अब कंसोर्टियम के 14 में से 12 बैंकों का सारा बकाया कर्ज चुका दिया है।
तय तारीख से पहले ही पेमेंट
खास बात ये है कि पीसी ज्वैलर ने अब तक के सभी भुगतान तय तारीख से पहले ही पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा, नए भुगतान के साथ कंपनी ने बैंकों के 98% से अधिक बकाया कर्ज का निपटारा कर दिया है। कंपनी बैंकों के बाकी बचे 2% से भी कम बकाया कर्ज को चुकाने और इसी महीने कर्ज-मुक्त होने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रही है, जिससे उसकी बैलेंस शीट और वित्तीय स्थिति काफी मजबूत होगी।
कितना चढ़ा है शेयर?
- चार्ट पर देखा जाए तो पीसी ज्वैलर का शेयर बीते 6 महीनों में काफी शानदार रिटर्न दे चुका है। 6 महीनों में ये 83 फीसदी चढ़ा है
- तीनों महीनों में पीसी ज्वैलर के शेयर ने 67 फीसदी फायदा कराया है
- 1 महीने में ये 29 फीसदी से अधिक ऊपर गया है
अब कहां तक जा सकता है शेयर?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल पीसी ज्वैलर का शेयर 17 रुपये तक जा सकता है। पीसी ज्वैलर एक भारतीय ज्वैलरी रिटेलर, मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर है, जिसकी स्थापना 2005 में हुई थी। यह सोने, हीरे/जड़े हुए गहनों, चांदी और रत्न-जड़ित गहनों की बिक्री करती है, जिसमें शादी-ब्याह के गहनों पर खास ध्यान दिया जाता है। इसके रिटेल मॉडल में कंपनी के अपने स्टोर, फ्रैंचाइजी स्टोर और ई-कॉमर्स शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - IPO News: हीरो मोटर्स, जिंदल सुप्रीम और एसएस रिटेल की एक साथ मार्केट में एंट्री, लिस्टिंग पर दिया 51% तक प्रॉफिट
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
