सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPO News: हीरो मोटर्स, जिंदल सुप्रीम और एसएस रिटेल की एक साथ मार्केट में एंट्री, लिस्टिंग पर दिया 51% तक प्रॉफिट

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:14 AM (IST)

आज शेयर बाजार में हीरो मोटर्स, जिंदल सुप्रीम और एसएस रिटेल की लिस्टिंग हुई। हीरो मोटर्स में हल्की गिरावट दिखी, जबकि जिंदल सुप्रीम और एसएस रिटेल ने मजबूत शुरुआत की।

एक साथ 3 आईपीओ की हुई लिस्टिंग

एक साथ 3 आईपीओ की हुई लिस्टिंग

HighLights

  1. हीरो मोटर्स की लिस्टिंग में हल्की गिरावट दर्ज हुई

  2. जिंदल सुप्रीम ने शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की

  3. एसएस रिटेल ने सबसे अधिक प्रीमियम पर लिस्टिंग की

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज तीन कंपनियों की लिस्टिंग हुई है। आईपीओ के बाद आज हीरो मोटर्स, जिंदल सुप्रीम और एसएस रिटेल ने शेयर बाजार में शुरुआत की। इनमें से एक कंपनी ने हल्की गिरावट और बाकी दो ने सॉलिड मजबूती के साथ शुरुआत की। आइए जानते हैं तीनों की डिटेल।

Hero Motors IPO Listing

पहले बात करते हैं हीरो मोटर्स की, जिसकी लिस्टिंग निगेटिव रही। इसका शेयर 84 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले बीएसई पर 1.90 रुपये या 2.26 फीसदी गिरकर 82.10 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर इसने 2 रुपये या 2.38 फीसदी की गिरावट के साथ 82 रुपये पर शुरुआत की। इसके आईपीओ को कुल मिलाकर 6.66 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Jindal Supreme IPO Listing

अब बात करते हैं जिंदल सुप्रीम की, जिसकी लिस्टिंग पॉजिटिव रही। इसका शेयर 93 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले बीएसई पर 28.90 रुपये या 31.08 फीसदी चढ़कर 121.90 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर इसने 27 रुपये या 29.03 फीसदी की तेजी के साथ 120 रुपये पर शुरुआत की। इसके आईपीओ को कुल 177.03 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

SS Retail IPO Listing

एसएस रिटेल ने सबसे अधिक फायदा कराया। इसका शेयर 424 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले बीएसई पर 215.10 रुपये या 50.73 फीसदी प्रीमियम के साथ 639.10 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर इसने 200 रुपये या 47.17 फीसदी की तेजी के साथ 624 रुपये पर शुरुआत की। इसके आईपीओ को कुल 107.41 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

ये भी पढ़ें - गौतम अदाणी का एयरलाइन वाला प्लान: क्यों लटका है मामला? सरकार ने दिया जवाब

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)