सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ola Electric Share: नतीजों के बाद 4% टूटे ओला इलेक्ट्रिक के शेयर, और कितनी बढ़ सकती है गिरावट; एक्सपर्ट से जानिए

Published: Thu, 21 May 2026 09:25 AM (IST)

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर चौथी तिमाही के नतीजों के बाद 4% से अधिक गिर गए हैं। Q4 में कंपनी का घाटा 43% कम होकर 500 करोड़ रुपये रहा। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. ओला इलेक्ट्रिक के शेयर Q4 नतीजों के बाद 4% गिरे।

  2. कंपनी का घाटा 43% घटकर 500 करोड़ रुपये हुआ।

  3. एक्सपर्ट ने शेयरों के लिए ₹33.5 सपोर्ट, ₹38 रेजिस्टेंस स्तर बताया।

नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर (Ola Electric Share Price) चौथी तिमाही के नतीजों (Ola Q4 Result)के बाद 4 फीसदी से ज्यादा गिर गए हैं। कंपनी ने बुधवार 20 मई को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का घाटा 43% कम होकर 500 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में ओला का घाटा 870 करोड़ रुपये था। हालांकि, क्रमिक रूप से, दिसंबर तिमाही के 487 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले यह नुकसान 2.7 प्रतिशत बढ़ गया।

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 35.63 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 35.18 रुपये का स्तर छू लिया।

ओला के शेयरों के लिए अहम लेवल

ओला के शेयरों में गिरावट पर आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने कहा कि ओला के शेयरों के लिए 33.5 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट है, जिसके टूटने पर स्टॉक में गिरावट और गहरा सकती है। वहीं, 38 रुपये का स्तर बड़ा रेजिस्टेंस है। उन्होंने कहा कि नई खरीदारी इस काउंटर पर तभी करें जब तक यह 41 रुपये के ऊपर बंद हो।

कैसे रहे Ola के Q4 रिजल्ट?

  • चौथी तिमाही में ओला के रेवेन्यू में 57 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई। कंपनी का रेवेन्यू 56.62% गिरकर ₹265 करोड़ रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में ओला का रेवेन्यू 611 करोड़ रुपये था।
  • कंपनी ने इस तिमाही में ₹82.2 करोड़ का EBITDA घाटा दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में ₹6.5 करोड़ का EBITDA मुनाफा हुआ था।
  • कंपनी ने बताया कि कंसोलिडेटेड ग्रॉस मार्जिन 38.5% तक पहुंच गया, पूरे साल ऑपरेटिंग खर्चों में काफी कमी आई। सर्विस स्थिर हुई और बिक्री में सुधार शुरू हुआ है।
  • वहीं, ओला इलेक्ट्रिक ने Q1 FY27 के आउटलुक पर कहा कि उसे ₹500 से ₹550 करोड़ की रेंज में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - ITC के शेयरों में आज दिखेगा एक्शन! भाव पर होगा कितना असर; समझें क्यों 21 मई की तारीख कंपनी के लिए अहम?

33 से 41 रुपये के दायरे में फंसा शेयर

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अप्रैल से एक दायरे (33 से 41 रुपये) में कारोबार कर रहा है। बता दें कि अगस्त 2024 में लिस्टिंग के बाद ओला के शेयरों ने 164 रुपये का हाई लगाया था। इसके बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली और 22 रुपये के स्तर तक चला गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।