सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैसे रहेंगे ITC के Q4 रिजल्ट, तंबाकू पर बढ़े टैक्स का कंपनी के मुनाफे पर कितना होगा असर? ब्रोकरेज ने बताया

Published: Thu, 21 May 2026 08:51 AM (IST)

आईटीसी लिमिटेड आज अपने Q4 FY26 के नतीजे पेश करेगी। तंबाकू उत्पादों पर हुई टैक्स बढ़ोतरी के बाद यह कंपनी के पहली तिमाही नतीजे होंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. आईटीसी आज पेश करेगी Q4 FY26 के नतीजे।

  2. तंबाकू टैक्स बढ़ोतरी का सिगरेट कारोबार पर असर।

  3. जनवरी से आईटीसी के शेयरों में बड़ी गिरावट।

नई दिल्ली। देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited Shares) के शेयरों में 21 मई को एक्शन देखने को मिल सकता है। क्योंकि, यह कंपनी आज FY26 की चौथी तिमाही (Q4 Result) के नतीजे पेश करने जा रही है। यह नतीजे तंबाकू पदार्थों पर 1 फरवरी में हुई टैक्स बढ़ोतरी के बाद काफी मायने रखते हैं। दरअसल, आईटीसी की कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा सिगरेट बिजनेस से आता है। ऐसे में Q4 के रिजल्ट से साफ होगा कि टैक्स में हुई बढ़ोतरी से कंपनी के मार्जिन और मुनाफे पर कितना असर हुआ है?

जनवरी 2026 से लगातार गिरा शेयर

आईटीसी लिमिटेड के शेयरों में इस साल जनवरी में 20 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और इसके बाद से शेयर लगातार गिरा। इस दौरान आईटीसी के स्टॉक्स 402 रुपये के स्तर से फिसलकर 287 रुपये का लो बना चुके हैं। फिलहाल, कंपनी के शेयर 307 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

कैसे रह सकते हैं ITC के Q4 रिजल्ट?

ब्रोकरेज फर्म को आईटीसी से मार्च तिमाही में कमजोर प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि हाल ही में तंबाकू पदार्थों पर टैक्स में हुई बढ़ोतरी के बाद सिगरेट कारोबार की वृद्धि पर दबाव बना रहने की संभावना है, भले ही उसका एफएमसी सेगमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो।

  • ब्रोकरेज फर्म Citi के अनुसार, सिगरेट बिजनेस के राजस्व में सालाना आधार पर करीब 2% की गिरावट आ सकती है, जबकि सेल्स वॉल्युम लगभग सपाट रहने की उम्मीद है। कच्चे तंबाकू की बढ़ती लागत और कीमतों में पर्याप्त बढ़ोतरी न होने की वजह से सिगरेट सेगमेंट का EBIT करीब 5% गिर सकता है।
  • Nuvama और यस सिक्योरिटीज के अनुसार, कंसोलिडेटेड बेसिस पर कंपनी का EBITDA मार्जिन लगभग 72 से 76 बेसिस पॉइंट घटकर करीब 34% रह सकता है।

ये भी पढ़ें- दमानी-कचोलिया जैसे दिग्गज छूटे पीछे! शेयर बाजार में इस महिला ने गाड़े झंडे; 3 महीनों में कमाया ₹609 Cr का प्रॉफिट

विभिन्न ब्रोकरेज फर्मों का अनुमान है कि इस तिमाही में ITC का कुल राजस्व (Revenue) सपाट या बेहद मामूली रूप से बढ़ेगा। पैकेज़्ड फूड्स और अन्य FMCG श्रेणियों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सिगरेट और कृषि (Agri) व्यवसाय में कमजोरी इसका कारण बनेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।