NSE ने की शेयर बाजार में एंट्री! ₹15 प्रीमियम के साथ हुई BSE पर लिस्टिंग; अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड? चेक करें TARGET
NSE के शेयर BSE पर ₹1785 के IPO मूल्य के मुकाबले ₹1800 पर सूचीबद्ध हुए। यह लिस्टिंग ₹15 या 0.84% के प्रीमियम के साथ हुई।
-1790225202627_m.webp)
NSE की हुई लिस्टिंग
HighLights
NSE का शेयर BSE पर हुआ लिस्ट
IPO मूल्य से ₹15 प्रीमियम पर शुरुआत
₹1800 पर हुई शेयर की लिस्टिंग
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार में NSE की लिस्टिंग हो गई है। इसके शेयर ने BSE पर 1785 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 15 रुपये या 0.84 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1800 रुपये पर शुरुआत की। हालांकि हल्के प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद इसके शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे इसका भाव लिस्टिंग के कुछ ही मिनटों बाद आईपीओ प्राइस से 74.30 रुपये या 4.16 फीसदी की तेजी के साथ 1859.30 रुपये पर पहुंच गया है।
कितनी है मार्केट कैपिटल?
एनएसई की मार्केट कैपिटल 4.63 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के ₹22,569 करोड़ के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को (जो देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO रहा) सोमवार को बिड लगाने के आखिरी दिन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की जबरदस्त मांग के कारण 5.71 गुना सब्सक्राइब किया गया।
अब क्या करें शेयर का?
आज मार्केट में NSE की लिस्टिंग से पहले ही ग्लोबल ब्रोकरेज मैक्वेरी ने इसे 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी और ₹1,965 के टारगेट प्राइस के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज NSE को "मार्केट पर दबदबा रखने वाली कंपनी" (डोमिनेटर) मानती है, क्योंकि इसका मार्केट शेयर सबसे अधिक है।
साथ ही, ब्रोकरेज ने इसकी सभी तरह की सर्विसेज, टेक्नोलॉजी स्टैक और जबरदस्त लिक्विडिटी की भी तारीफ की है।
लॉन्ग-टर्म नजरिया पॉजिटिव
मैक्वेरी ने कहा है कि NSE के मजबूत नेटवर्क इफेक्ट, इंडस्ट्री में सबसे अधिक फायदा और कैश इसके पॉजिटिव नजरिए का आधार हैं। उसने एक्सचेंज को भारत के फाइनेंशियलाइजेशन का मुख्य आधार बताया। मैक्वेरी के अनुसार, प्लेटफॉर्म के विस्तार से रेवेन्यू बढ़ेगा।
हालाँकि इसका अनुमान है कि क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) से कुछ समय के लिए दबाव हो सकता है। ब्रोकरेज ने कहा कि इंडस्ट्री का लॉन्ग-टर्म नजरिया पॉजिटिव बना हुआ है।
BSE से होगा मुकाबला
मैक्वेरी ने BSE को NSE के लिए एक "चैलेंजर" और भरोसेमंद कॉम्पिटिटर बताया, और इंडेक्स ऑप्शन की ओर इसके झुकाव का जिक्र किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि BSE के प्लेटफॉर्म विस्तार और मार्केट शेयर में बढ़ोतरी से रेवेन्यू और मार्जिन के नए मौके बनते हैं, जिससे मज़बूत कैश जनरेशन में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें - मुकेश अंबानी का बड़ा दांव!FMCG सेक्टर में दबदबा बनाने की तैयारी; रिलायंस कंज्यूमर की शेयर कैपिटल हुई ₹40000 Cr
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
