शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, Nifty 24300 के पार; आईटी शेयरों में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त खरीदारी
शेयर बाजार ने कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन जोरदार शुरुआत की, निफ्टी 24375 और सेंसेक्स 78152 पर खुला। आईटी शेयरों ...और पढ़ें

HighLights
शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत, निफ्टी 24375 पर खुला।
सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 78152 पर पहुंचा।
आईटी इंडेक्स में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी।
नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन 3 जुलाई, शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार हुई है। Nifty 199 प्वाइंट की तेजी के साथ 24375 पर खुला है जबकि Bank Nifty 311 अंकों की मजबूती के साथ 58343 पर ओपन हुआ है। वहीं, Sensex 650 प्वाइंट चढ़कर 78152 पर खुला है। खास बात है कि आज के कारोबारी सत्र में आईटी शेयर फिर से तेजी दिखा रहे हैं और निफ्टी आईटी इंडेक्स ढाई फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है।
शेयर बाजार की इस तेजी को ग्लोबल मार्केट से भी सहारा मिल रहा है। क्योंकि, डाऊ फ्यूचर्स और एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी50 के 43 शेयरों में खरीदारी, जबकि 7 बिकवाली देखने को मिल रही है। टॉप गेनर में एचसीएल टेक, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, विप्रो और टीसीएस शामिल है। वहीं, टॉप लूजर में अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी और एसबीआई शामिल हैं।
खबरों वाले शेयर
खबरों के चलते आज बजाज फाइनेंस, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, CSB बैंक, हिंदुस्तान जिंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, एवेन्यू सुपरमार्ट्स, PC ज्वेलर, मैरिको, PB फिनटेक, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में नेगेटिव और पॉजिटिव एक्शन देखने को मिल रहा है। इनमें से कई कंपनियों ने Q1 बिजनेस अपडेट दिए हैं।
- पंजाब नेशनल बैंक का ग्लोबल बिज़नेस 10.32% बढ़कर ₹29.99 लाख करोड़ हो गया (पहले यह ₹27.19 लाख करोड़ था)। वहीं, घरेलू बिज़नेस 9.91% बढ़कर ₹28.75 लाख करोड़ हो गया (पहले यह ₹26.16 लाख करोड़ था)
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के डिपॉज़िट 11.66% बढ़कर ₹4.78 लाख करोड़ हो गए, जो पहले ₹4.28 लाख करोड़ थे। कुल बिज़नेस 18.36% बढ़कर ₹8.33 लाख करोड़ हो गया, जो पहले ₹7.04 लाख करोड़ था।
- हिंदुस्तान जिंक के माइन किए गए मेटल का प्रोडक्शन 1% बढ़कर 2.68 लाख टन हो गया (पहले यह 2.65 लाख टन था) बिक्री-योग्य मेटल का प्रोडक्शन 4% बढ़कर 2.60 लाख टन हो गया (पहले यह 2.5 लाख टन था)
ये भी पढ़ें - HCL Tech Share Price: एचसीएल टेक्नोलॉजीज की 10857 करोड़ रुपये की AI डील, अब इस नए बिजनेस में हुई एंट्री
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
