सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HCL Tech Share Price: एचसीएल टेक्नोलॉजीज की 10857 करोड़ रुपये की AI डील, नए बिजनेस में एंट्री से शेयरों में उछाल

Published: Fri, 03 Jul 2026 09:12 AM (IST)

HCL टेक्नोलॉजीज ने एक यूरोपीय फॉर्च्यून ग्लोबल 50 कंपनी मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz) के साथ $1.14 बिलियन की रणनीतिक साझेदारी ...और पढ़ें

HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर शुक्रवार, 3 जुलाई को नजर रहेगी।

HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर शुक्रवार, 3 जुलाई को नजर रहेगी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। IT सेक्टर की दिग्गज HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर शुक्रवार, 3 जुलाई को नजर रहेगी। इसके पीछे की वजह कंपनी HCL की एक नए बिजनेस में एंट्री करने के लिए 1.14 बिलियन डॉलर (करीब 10,857 करोड़ रुपये) की डील है। वैश्विक डिजिटल वर्कप्लेस और एंटरप्राइज नेटवर्क के लिए AI ऑपरेटिंग मॉडल बनाने के लिए यूरोप की फॉर्च्यून ग्लोबल 50 कंपनी मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा है। एक्सचेंज में गई जानकारी के अनुसार, यह समझौता जुलाई 2026 से दिसंबर 2031 तक चलेगा, जिसमें इसे और पांच साल के लिए बढ़ाने का विकल्प भी होगा।

यह सौदा HCL टेक की ओर से भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता स्टार्टअप सर्वम AI में 10.46% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 1,427 करोड़ रुपये (लगभग 150 मिलियन डॉलर) के निवेश की घोषणा के कुछ हफ्तों बाद हुआ है। HCL टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार के सेशन में 5.74% बढ़कर ₹1,140 पर बंद हुए। दिन भर की बढ़त के बावजूद, शेयर 2026 में अब तक 30% नीचे है।

इसके अलावा HCLSoftware ने Cloud Software Group से Jaspersoft का अधिग्रहण पूरा किया है। कंपनी के दूसरी फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि यह अधिग्रहण 2 जुलाई, 2026 को पूरा हो गया है और इसे 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों मे तेजी

HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। यह 3.83% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। इसका शेयर प्राइस अभी 1,119.40 रुपये पर है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 3.03 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- Paytm Share Price: पेटीएम के विजय शेखर का बड़ा दांव, अब यूरोप में पेमेंट सर्विस; शेयरधारकों की मौज!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)