$91 के पार कच्चा तेल, शेयर बाजार में बढ़ी गिरावट; Nifty 24200 के पास पहुंचा
भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण गिरावट के साथ खुले, निफ्टी 24233 पर कारोबार कर रहा ...और पढ़ें

18 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट के साथ हो रहा है कारोबार
HighLights
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बाजार में गिरावट।
निफ्टी 50 अंक गिरकर 24233 पर कारोबार कर रहा।
Paytm के शेयर ब्लॉक डील के कारण 1.25% नीचे।
नई दिल्ली। कच्चे तेल (Crude Prices) की कीमतों में लगातार तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार गिरावट (Share Market Fall) के साथ खुले हैं। निफ्टी 50 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 24233 पर कारोबार कर रहा है जबकि बैंक निफ्टी 82 अंक टूटकर 57422 पर ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबारी सत्र में डिफेंस, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है, जबकि रियल्टी और आईटी शेयरों में बिकवाली हावी है।
Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 24:26 है यानी 24 शेयरों में खरीदारी और 26 में बिकवाली हावी है। इंडेक्स के टॉप गेनर में ओएनजीसी, इटरनल, मारुति, सन फार्मा और ग्रासिम हैं, जबकि इंफोसिस, भारती एयरटेल, जियो फाइनेंस, टेक महिंद्रा और विप्रो टॉप लूजर स्टॉक हैं।
खबरों वाले शेयर
खबरों और तिमाही नतीजों के लिहाज से आज के कारोबारी सत्र में पेटीएम, SPR Auto Technologies, Netweb Technologies India, मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज, हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर और बाजार स्टाइल रिटेल जैसे स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है।
ब्लॉक डील की खबरों के चलते पेटीएम के शेयर 1.50 फीसदी तक टूट गए हैं। दरअसल, One97 कम्युनिकेशंस ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि Resilient Asset Management B.V. ने Paytm में अपनी 4.98% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है।
कंपनी ने बेंगलुरु के डोड्डानेकुंडी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित किंडर हॉस्पिटल के पूरे बिज़नेस ऑपरेशन और एसेट्स को 130 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किंडोरामा हेल्थकेयर के साथ एक बिज़नेस ट्रांसफर एग्रीमेंट साइन किया है।
Cupid के प्रमोटर आदित्य कुमार हलवासिया ने Baazar Style Retail के प्रमोटरों से 162.9 करोड़ रुपये में 45 लाख शेयर खरीदे। यह खरीदारी 362 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर की गई और इससे कंपनी में उनकी 5.91 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी। इस डील में Baazar Style Retail के प्रमोटर भगवान प्रसाद, सिद्धार्थ सुराना और श्रेयांस सुराना विक्रेता थे।
ये भी पढ़ें - Paytm Block Deal: पेटीएम के 2949 करोड़ रुपये के शेयरों की ब्लॉक डील, कौन हैं बायर-सेलर? इतना रहा फ्लोर प्राइस
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
