सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Multibagger Stock: गोल्ड माइनिंग स्टॉक बना मल्टीबैगर! ₹1 लाख को बनाया ₹1.78 करोड़; अब हर शेयर के हो जाएंगे 10

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:33 AM (IST)

मिडवेस्ट एनर्जी लिमिटेड ने अपने इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन (स्प्लिट) के लिए 25 सितंबर, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की ...और पढ़ें

मिडवेस्ट एनर्जी ने बनाया करोड़पति! (AI फोटो)

मिडवेस्ट एनर्जी ने बनाया करोड़पति! (AI फोटो)

HighLights

  1. मिडवेस्ट एनर्जी शेयर स्प्लिट के लिए 25 सितंबर 2026 रिकॉर्ड डेट

  2. ₹10 फेस वैल्यू का शेयर अब ₹1 के 10 शेयरों में बंटेगा

  3. कंपनी ने लिस्टिंग के बाद से दिया है शानदार रिटर्न

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मिडवेस्ट एनर्जी लिमिटेड ने अपने इक्विटी शेयरों के सब-डिविजन (स्प्लिट विभाजन) के लिए 25 सितंबर, 2026 को बतौर रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। इस कॉरपोरेट एक्शन को शेयरधारकों ने 8 सितंबर 2026 को पोस्टल बैलेट के जरिए मंजूरी दी थी।
₹10 की फेस वैल्यू वाले हर मौजूदा इक्विटी शेयर को ₹1 की फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयरों में बांटा जाएगा। नए शेयर हर तरह से मौजूदा शेयरों के बराबर (pari-passu) होंगे।

स्प्लिट की डिटेल

  • रिकॉर्ड डेट: 25 सितंबर 2026
  • पुरानी फेस वैल्यू : ₹10
  • नई फेस वैल्यू : ₹1
  • मंजूरी का तरीका: पोस्टल बैलेट

मिडवेस्ट एनर्जी के शेयर ने दिया जोरदार रिटर्न

मिडवेस्ट एनर्जी का शेयर काफी शानदार रिटर्न देने में सफल रहा है। मार्च 2011 में लिस्टिंग के बाद से अब तक ये शेयर 17,845.75 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसका मतलब है कि जिसने भी इस शेयर में 1 लाख तब लगाए होंगे, उनकी वैल्यू 1.78 करोड़ रुपये होगी।

क्या करती है कंपनी?

1990 में बनी मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड, ग्रेनाइट, मार्बल और दूसरे प्राकृतिक पत्थरों की प्रोसेसिंग और ट्रेडिंग का काम करती है। इसे पहले नोवा ग्रेनाइट्स (इंडिया) लिमिटेड) कहा जाता था। ये ग्रेनाइट ब्लॉक की प्रोसेसिंग और दूसरे तरह के मिनरल्स की माइनिंग और प्रोसेसिंग का कारोबार करती रही है।
इसने अपने पुराने बिजनेस को छोड़े बिना गोल्ड माइनिंग के बिजनेस में भी कदम रखा। अभी कंपनी अपने कामकाज को बेहतर बनाने के लिए बिजनेस के अलग-अलग मौकों पर विचार कर रही है। मिडवेस्ट गोल्ड, मिडवेस्ट ग्रेनाइट प्राइवेट लिमिटेड की एक सब्सिडियरी कंपनी है और श्रीलंका की रिलायंस डायमंड टूल्स प्राइवेट लिमिटेड इसकी सहयोगी सब्सिडियरी कंपनी है।

ये भी पढ़ें - Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते NSE समेत आएंगे 11 आईपीओ, अभी से जीएमपी पहुंचा ₹208 तक; चेक करें लिस्ट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)