MRF Q2 Results: ₹1.25 लाख का शेयर और देगी सिर्फ ₹3 का डिविडेंड, है भारत की सबसे बड़ी टायर कंपनी
MRF लिमिटेड ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कच्चे माल की बढ़ती लागत और पश्चिम एशिया संघर्ष के ...और पढ़ें

MRF Q2 Results: ₹1.25 लाख का शेयर और देगी सिर्फ ₹3 का डिविडेंड, है भारत की सबसे बड़ी टायर कंपनी
HighLights
एमआरएफ का शुद्ध लाभ 28% घटकर ₹369 करोड़ हुआ।
कच्चे माल की बढ़ती लागत और पश्चिम एशिया युद्ध कारण।
कंपनी ने शेयरधारकों के लिए ₹3 प्रति शेयर लाभांश घोषित किया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश के सबसे महंगे स्टॉक एमआरएफ लिमिटेड ने सितंबर तिमाही (MRF Q2 Results) के नतीजे जारी कर दिए हैं। टायर बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी के नेट प्रॉफिट में 28% की गिरावट दर्ज की गई और ये घटकर ₹369 करोड़ रह गया है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ₹512 करोड़ का मुनाफा कमाया था। मुनाफे में आई इस गिरावट की मुख्य वजह कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध है।
रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी:
कंपनी के ऑपरेशन से जुलाई-तिमाही में कुल आय लगभग 18% बढ़कर 8,524 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 7,250 करोड़ रुपये थी। लेकिन युद्ध और सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण कुल खर्च में 24 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ। खासकर कच्चे माल की खपत की लागत इस तिमाही में करीब 44% तक बढ़ गई। प्राकृतिक रबर (natural rubber) की कीमतों में उछाल और सप्लाई में कमी के चलते टायर कंपनियों की लागत बढ़ी है, जिसके कारण कंपनियों को कीमतें भी बढ़ानी पड़ी हैं।
अंतरिम डिविडेंड का भी एलान:
बता दें कि बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के वास्ते 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 3 रुपये (30%) का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को रिकॉर्ड डेट तय की गई है और डिविडेंड का भुगतान 1 दिसंबर 2026 या उसके बाद किया जाएगा।
कितने है शेयर की कीमत?
NSE पर पिछले कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर 1.26% की गिरावट के साथ 1,25,105 रुपये पर बंद हुआ था। सिर्फ एमआरएफ ही नहीं, बल्कि इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियां जैसे JK टायर और CEAT के मार्जिन पर भी बढ़े हुए कच्चे माल की कीमतों का असर देखने को मिला है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।