सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki Q3 Results: मुनाफा 4% बढ़कर रहा 3794 करोड़ रुपये, रिकॉर्ड बिक्री दर्ज; फिर भी शेयर में आई गिरावट

Published: Wed, 28 Jan 2026 03:17 PM (IST)

मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे (Maruti Suzuki Q3 Results) घोषित किए हैं। कंपनी का ...और पढ़ें

मारुति का प्रॉफिट बढ़ा, मगर शेयर गिरा

मारुति का प्रॉफिट बढ़ा, मगर शेयर गिरा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Q3 Results) ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,794 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही इसका प्रॉफिट 3,659.3 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, इस प्रॉफिट में 593.9 करोड़ रुपये का एक वन-टाइम एक्सेप्शनल आइटम शामिल है, जो पिछले साल लागू हुए नए लेबर कोड की वजह से हुआ है।

कितना बढ़ा मारुति का रेवेन्यू?

इस बीच, मारुति सुजुकी का ऑपरेशन से रेवेन्यू Q3 FY26 में सालाना आधार पर लगभग 29 प्रतिशत बढ़कर 49,891.5 करोड़ रुपये हो गया, जो Q3 FY25 में 38,752.3 करोड़ रुपये था। वहीं इसका ऑपरेटिंग EBITDA सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 5,571.7 करोड़ रुपये हो गया।

सेल्स में कितनी हुई ग्रोथ

ऑटोमेकर ने कहा कि हाल ही में लागू हुए GST रिफॉर्म की वजह से भारतीय कार मार्केट में तेजी से रिकवरी हुई, जिसमें मुख्य रूप से छोटी कारों का सेगमेंट सबसे आगे रहा। कंपनी ने पिछले साल की तीसरी तिमाही में 466,993 यूनिट्स की तुलना में 564,669 यूनिट्स की अब तक की सबसे अधिक तिमाही घरेलू बिक्री दर्ज की, जो 97,676 यूनिट्स की बढ़ोतरी है।
मारुति ने बताया कि इस बढ़ोतरी में 18 प्रतिशत GST ब्रैकेट वाली छोटी कारों का सेगमेंट 68,328 यूनिट रहा। कंपनी ने तिमाही के दौरान 103,100 यूनिट्स के एक्सपोर्ट समेत कुल 6,67,769 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की।

शेयर में दिख रही गिरावट

पॉजिटिव नतीजों के बावजूद आज मारुति के शेयर में कमजोरी दिख रही है। BSE पर कंपनी का शेयर 15,240.95 रुपये के मुकाबले सुबह 15,240 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 14,433.95 रुपये तक फिसला। करीब 3 बजे ये 228.35 रुपये या 1.50 फीसदी गिरकर 15,012.60 रुपये पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें - IPO News: डिस्काउंट पर हुई शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज की लिस्टिंग, निवेशकों का करा दिया नुकसान; कितना पहुंचा शेयर प्राइस?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)