सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में नया खेल करने जा रही NOKIA: इस टेक्नोलॉजी कंपनी से मिलाया 5 साल के लिए हाथ; AI को लेकर बनाई रणनीति

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:18 AM (IST)

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) और नोकिया ने भारत में इंजीनियरिंग और आरएंडडी गतिविधियों के लिए पांच साल का समझौता किया ...और पढ़ें

नोकिया और एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज की हुई पार्टनरशिप (AI फोटो)

नोकिया और एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज की हुई पार्टनरशिप (AI फोटो)

HighLights

  1. LTTS और नोकिया ने 5 साल का समझौता किया

  2. भारत में इंजीनियरिंग और R&D गतिविधियों पर सहयोग

  3. LTTS नोकिया के लिए ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर बनाएगी

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एलएंडटी की सब्सिडियरी कंपनी एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) ने भारत में इंजीनियरिंग और आरएंडडी एक्टिविटीज में सहयोग के लिए नोकिया के साथ पांच साल का समझौता किया है। L&T ने बताया कि इस साझेदारी से LTTS की इंजीनियरिंग क्षमताओं और नोकिया के टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी वर्क को एक साथ लाया जाएगा।
इस समझौते के तहत, LTTS प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, सिस्टम इंटीग्रेशन और प्रोडक्ट सपोर्ट जैसे सेक्टर्स में नोकिया के आरएंडडी प्रोग्राम्स में मदद करेगी। इस खबर के बीच LTTS के शेयर में मजबूती दिख रही है।

कहां पहुंचा शेयर?

नोकिया के साथ साझेदारी की घोषणा के बाद LTTS के शेयर में शानदार तेजी दिख रही है। इसका शेयर 4000 रुपये के ऊपर पहुंच गया है। 10 बजे ये BSE पर 131.50 रुपये या 3.36 फीसदी की मजबूती के साथ 4041.80 रुपये पर है। वहीं शुक्रवार को ये शेयर 3910 रुपये पर बंद हुआ था।

बनाएगी ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर

पार्टनरशिप के तहत LTTS भारत में एक डेडिकेटेड 'ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर' (ODC) स्थापित करेगी, जो नोकिया की इंजीनियरिंग और R&D इनिशिएटिव्स को सपोर्ट करेगा। यह LTTS की 'लक्ष्य 31' (Lakshya 31) रणनीति और नेक्स्ट जेन के कंप्यूट और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर कंपनी के फोकस के अनुरूप है।
LTTS भारत में एक समर्पित इंजीनियरिंग टीम भी बनाएगी, जो ग्लोबल लेवल पर नोकिया के टेक्नोलॉजी सेंटर को सपोर्ट करेगी। इसमें 5G नेटवर्क, इंटेलिजेंट ऑटोमेशन, AI-ऑपरेटेड ऑपरेशंस और AI इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।

भारत नोकिया के लिए अहम इनोवेशन हब

LTTS एक इंटीग्रेटेड ऑपरेटिंग मॉडल के जरिए नोकिया की ग्लोबल R&D टीमों के साथ मिलकर काम करेगी। इस सहयोग में रिसर्च एंड डेवलपमेंट, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, नए प्रोडक्ट का डेवलपमेंट, एम्बेडेड सिस्टम, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, सिस्टम इंटीग्रेशन और लगातार सपोर्ट शामिल होंगे।
नोकिया में इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, विवेक जायसवाल के अनुसार AI इंफ्रास्ट्रक्चर में एक लीडर के रूप में, नोकिया का R&D में लगातार निवेश करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत नोकिया के लिए एक अहम इनोवेशन हब है और LTTS एक अहम पार्टनर है।

ये भी पढ़ें - दुनिया का दूसरा सबसे लंबा पुल: आकार में केरल से छोटे देश में मौजूद, इसी से गुजरती बुलेट ट्रेन; भूकंप को झेलने की है ताकत

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)