सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LIC Bonus Issue: एलआईसी मुफ्त में बांटेगी बोनस शेयर! लाखों लोगों को मिलेगा फायदा; क्या है रिकॉर्ड डेट?

Published: Wed, 08 Apr 2026 01:02 PM (IST)

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर में 7% से अधिक की उछाल देखी गई, क्योंकि कंपनी ने शेयरधारकों को ...और पढ़ें

LIC करेगी बोनस शेयर देने पर विचार

LIC करेगी बोनस शेयर देने पर विचार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC Share Price Today) का शेयर बुधवार, 8 अप्रैल को 7% से अधिक उछला और 803.40 रुपये के भाव तक गया। दरअसल कंपनी ने शेयरधारकों को रिवार्ड देने का एलान किया है, जिसके नतीजे में कंपनी का शेयर मजबूत हुआ है। ये रिवार्ड बोनस शेयर (LIC Bonus Share) के रूप में होगा, जिसके लिए इस सरकारी कंपनी का बोर्ड अगले सप्ताह बैठक करेगा।

कितनी है रिकॉर्ड डेट?

LIC ने 7 अप्रैल को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह सोमवार, 13 अप्रैल को अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए एक बोर्ड मीटिंग करने जा रही है। बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट तय होगी, मगर फिलहाल उस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
रिकॉर्ड डेट का मतलब है कि उस दिन तक जिन लोगों के पास एलआईसी के शेयर होंगे, उन्हें ही बोनस शेयर मिलेंगे।

पहली बार देगी बोनस शेयर

2022 में लिस्टिं के बाद से यह पहला मौका होगा जब एलआईसी अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। तब से LIC ने अपने शेयरधारकों को कोई बोनस शेयर जारी नहीं किया है, लेकिन इसने डिविडेंड के जरिए शेयरधारकों को फायदा पहुंचाया है।

कंपनियां क्यों जारी करती हैं बोनस शेयर?

कंपनियां अपने फ्री रिजर्व का इस्तेमाल करने, अपनी अर्निंग्स पर शेयर (EPS) और पेड-अप कैपिटल बढ़ाने, और साथ ही रिजर्व को कम करने के लिए बोनस शेयर जारी करती हैं। शेयरधारकों को ये शेयर बिना किसी कॉस्ट के जारी किए जाते हैं, इसलिए इन्हें फ्री शेयर भी कहा जाता है।
बोनस शेयरों के लिए एक रेशियो तय किया जाता है। फिर उसी रेशियो में बोनस शेयर जारी किए जाते हैं। कंपनियां 1 पर 1 या 2 या फिर 1 पर 10 जैसे रेशियो में बोनस शेयर देती हैं। फिलहाल एलआईसी ने अपने बोनस शेयर इश्यू के लिए तय रेशियो भी तय नहीं किया है।

ये भी पढ़ें - RBI MPC LIVE Updates: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, युद्ध विराम से शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 77500 और निफ्टी 24000 के पार

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)