Lenskart Q2 Results: चश्मा पहनाने वाली कंपनी का मुनाफा 123% बढ़कर हुआ 227 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में भी आया उछाल
Lenskart Q2 Results: लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने जुलाई-सितंबर तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी का शुद्ध लाभ ...और पढ़ें

लेंसकार्ट का शुद्ध लाभ 123% बढ़कर ₹227 करोड़ हुआ।
HighLights
लेंसकार्ट का शुद्ध लाभ 123% बढ़कर ₹227 करोड़ हुआ।
ऑपरेशंस से राजस्व 36% बढ़कर ₹2,845 करोड़ दर्ज किया।
नए स्टोर खुलने और बिक्री बढ़ने से मुनाफा बढ़ा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Lenskart Q2 Results: भारत की दिग्गज आईवियर कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने जुलाई-सितंबर के तिमाही नतीजे जारी कर दिए। कंपनी के मुनाफे में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मुनाफे में आए भारी उछाल का कारण तेजी से नए स्टोर खुलना और देश-विदेश में बिक्री का मजबूत होना रहा।
लेंसकार्ट का नेट प्रॉफिट एक साल पहले (Q2FY26) के ₹102 करोड़ से बढ़कर दूसरी तिमाही में ₹227 करोड़ हो गया। यानी इसका मुनाफा साल-दर-साल लगभग 123% बढ़ा है।
लेंसकार्ट के रेवेन्यू में भी आया भारी उछाल
लेंसकार्ट ने अपने ऑपरेशंस से 2,845 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि के 2,096 करोड़ रुपये से 36 प्रतिशत अधिक है। इससे पिछली तिमाही में कंपनी ने 2,714.2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था।
ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और ऑटोमाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) एक साल पहले की इसी अवधि के ₹414 करोड़ से 50% बढ़कर Q2FY27 में ₹621 करोड़ हो गई। दूसरी तिमाही में EBITDA मार्जिन 20% से बढ़कर 22% हो गया।
कंपनी का कुल खर्च सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 2,596.8 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह खर्च 1,980.3 करोड़ रुपये था और पिछली तिमाही में 2,483.5 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में लेंसकार्ट का रेवेन्यू 33.0% बढ़कर ₹5,559 करोड़ हो गया, जबकि टैक्स के बाद का मुनाफा ₹461 करोड़ तक पहुंच गया। यह कंपनी के पूरे वित्त वर्ष FY26 के मुनाफे का 87% है। पिछले 12 महीनों में, लेंसकार्ट का रेवेन्यू ₹10,000 करोड़ के पार पहुंच गया है।
क्या बोले लेंसकार्ट के CEO?
लेंसकार्ट के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पीयूष बंसल ने कहा, "दुनिया के एक बड़े हिस्से में आज भी लोगों के पास अपनी आंखों की रोशनी को ठीक करने की सुविधा नहीं है, और इसके बिना वे एक बेहतर जीवन भी नहीं जी सकते। सवाल यह है कि क्या एक अरब लोगों को उनकी आंखों की रोशनी मिल पाएगी, जो यह तय करती है कि वे सीख पाएंगे और आगे बढ़ पाएंगे या नहीं। आप केवल ट्रेनिंग देकर ऐसा नहीं कर सकते; इसके लिए आपको एक तकनीकी समाधान (इंजीनियरिंग) तैयार करना होगा। यही वजह है कि हमने 'रिमोट ऑप्टोमेट्री' की शुरुआत की, जो अब हमारे 934 स्टोरों में उपलब्ध है।"
यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले मोदी कैबिनेट का बड़ा कदम, एनर्जी स्टोरेज के लिए VGF योजना के लिए मंजूर किए 14500 करोड़ रुपये
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।