सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Laurus Labs Share Crash: 2 साल में पैसा 4 गुना करने वाले शेयर में बड़ी गिरावट, किसने बेचे 500 करोड़ के स्टॉक?

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:34 PM (IST)

फार्मा कंपनी लॉरस लैब्स के शेयर प्रमोटरों द्वारा 500 करोड़ रुपये के 20 लाख शेयर बेचने के बाद 9% गिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लॉरस लैब्स के शेयर 16 नवंबर को 9% गिरे।

  2. प्रमोटर्स ने 500 करोड़ रुपये के 20 लाख शेयर बेचे।

  3. शेयरों ने 2 साल में 4 गुना किया निवेशकों का पैसा।

नई दिल्ली। फार्मा और बायोटेक कंपनी लॉरस लैब्स (Laurus Lab Sharesके शेयरों में 16 नवंबर को 9% की भारी गिरावट आई। इस गिरावट की वजह बनी, कंपनी के प्रमोटर्स की बिकवाली। दरअसल, प्रमोटरों ने 500 करोड़ रुपये मूल्य के 20 लाख शेयर बेच दिए। एक्सचेंज डेटा से पता चला है कि कंपनी के फाउंडर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्यनारायण चावा ने 14.85 लाख शेयर बेचे, जबकि कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) वी. वी. रवि कुमार ने लेवेन होल्डिंग्स के जरिए 4.78 लाख शेयर बेचे।

लॉरस लैब के शेयर 16 नवंबर को 2430 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में 2190 रुपये का लो लगा दिया। आखिरी में 2220 रुपये के स्तर पर बंद हुए। शेयरों में यह बिकवाली पिछले एक साल में 130% और पांच साल में 380% की भारी बढ़त के बाद देखने को मिली है।

प्रमोटर्स में किसके पास कितने शेयर?

व्यक्तिगत तौर पर, सत्यनारायण चावा के पास 0.29% हिस्सेदारी (15.7 लाख शेयर) है, जबकि लेवेन होल्डिंग्स के पास 1.15% हिस्सेदारी (62.05 लाख शेयर) है। इसके अलावा, सितंबर के शेयरहोल्डिंग डेटा से पता चलता है कि NSN होल्डिंग्स (जिसका प्रतिनिधित्व चावा करते हैं) के पास कंपनी में लगभग 23% हिस्सेदारी (12.4 करोड़ शेयर) है।

2 साल में 4 गुना किया पैसा

साल 2025 में लॉरस लैब के शेयरों की कीमत 600 रुपये थी और इस साल शेयरों ने 2488 रुपये का स्तर छू लिया। ऐसे में महज 2 साल की अवधि में शेयरों ने निवेशकों का पैसा 4 गुना कर दिया।

पिछले महीने, लॉरस लैब्स ने दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए थे, जिसमें कंपनी ने 441 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह मुनाफा कंपनी के CDMO और किफायती दवाओं (अफोर्डेबल मेडिसिन) के सेगमेंट में हुई ग्रोथ की वजह से बढ़ा है।

लौरस लैब्स ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में कंपनी का नेट प्रॉफिट, एक साल पहले की इसी अवधि के 195 करोड़ रुपये के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा हो गया है।

ये भी पढ़ें - Adani Group के 6 शेयरों पर ग्लोबल बैंक 'जेफरीज' का बड़ा अनुमान, अगले 3 साल का दिया टारगेट

बता दें कि लॉरस लैब, एक कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CDMO) है, जो दवा कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर दवा विकास और निर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) की सेवाएं प्रदान करती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।