सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kotak Neo Diwali Picks 2026: आने वाले 12 महीनों में ये 7 शेयर दे सकते हैं 83% तक रिटर्न, कौन-कौन है लिस्ट में?

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:00 AM (IST)

कोटक नियो ने संवत 2083 के लिए 7 शेयरों की लिस्ट जारी की है, जिनमें अगले 12 महीनों में 83% तक रिटर्न की संभावना है।

आने वाले 12 महीनों में 7 शेयर दे सकते हैं 83% तक रिटर्न

 आने वाले 12 महीनों में 7 शेयर दे सकते हैं 83% तक रिटर्न

HighLights

  1. कोटक नियो ने संवत 2083 के लिए 7 शेयर चुने।

  2. इन शेयरों से 12 महीने में 83% तक रिटर्न संभव।

  3. एटरनल, जुबिलेंट इंग्रेविया को 'BUY' रेटिंग मिली।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: दीवाली के साथ शेयर बाजार में नए संवत 2083 की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अगर आप नए साल में शेयर बाजार के जरिए कमाई के मौके तलाश रहे हैं, तो Kotak Neo ने निवेशकों के लिए 7 शेयरों की लिस्ट जारी की है। ब्रोकरेज ने इन शेयरों पर अगले 12 महीने के नजरिए से यानी इस दीवाली से अगले दीवाली तक अपनी राय दी है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

शेयर मौजूदा भाव टारगेट प्राइस संभावित तेजी
एपीएल अपोलो ट्यूब्स ₹2,165 ₹2,594 19.84%
एटरनल ₹344 ₹435 26.50%
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ₹4,854 ₹5,305 9.30%
जुबिलेंट इंग्रेविया ₹558 ₹970 73.80%
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ₹6,048 ₹6,500 7.50%
टाइटन कंपनी ₹4,436 ₹5,050 13.90%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ₹53 ₹85 60.40%

किस शेयर पर क्यों लगाया दांव?

1. APL Apollo Tubes: यह देश की बड़ी स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब निर्माता कंपनी है। कंपनी की उत्पादन क्षमता FY28 तक 50 लाख टन से बढ़ाकर 80 लाख टन करने की योजना है। इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से इसे फायदा मिलने की उम्मीद है।

2. Eternal (Zomato और Blinkit): कंपनी के ग्रोथ में Blinkit अहम भूमिका निभा रहा है। मार्च 2027 तक 3,500 से ज्यादा डार्क स्टोर का लक्ष्य है। Kotak को FY26-29 के दौरान कंपनी की रेवेन्यू में 63% CAGR की उम्मीद है।

3. Hindustan Aeronautics (HAL): डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी के पास FY26 के अंत तक ₹2.55 लाख करोड़ की ऑर्डर बुक थी। इससे अगले 7-8 साल के कारोबार की अच्छी विजिबिलिटी मिलती है। तेजस Mk2, हेलीकॉप्टर प्रोग्राम और Su-30MKI अपग्रेड से भी मौके बन सकते हैं।

4. Jubilant Ingrevia: केमिकल सेक्टर की इस कंपनी को लेकर ब्रोकरेज का नजरिया सकारात्मक है। कंपनी को FY27 में ₹750-800 करोड़ EBITDA की उम्मीद है। इसके अलावा स्पेशियलिटी केमिकल्स और न्यू प्रोडक्ट पाइपलाइन से ग्रोथ मिलने की संभावना है।

5. Persistent Systems: AI से जुड़े खर्च में बढ़ोतरी का फायदा कंपनी को मिल सकता है। Nagarro के अधिग्रहण से बड़े एंटरप्राइज ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने का मौका मिलेगा। ब्रोकरेज को FY27 में ऑर्गेनिक रेवेन्यू ग्रोथ 19.9% रहने की उम्मीद है।

6. Titan Company: ज्वेलरी कारोबार में कंपनी की मजबूत स्थिति और बाजार हिस्सेदारी बढ़ने की संभावना को देखते हुए ब्रोकरेज सकारात्मक है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिर सोने की कीमतों से कंपनी को बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने और मार्जिन सुधारने में मदद मिल सकती है।

7. Ujjivan Small Finance Bank: बैंक का लोन बुक सालाना आधार पर 32% बढ़ा है, जबकि डिपॉजिट में करीब 30% की वृद्धि हुई। बैंक के पास 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 880 शाखाएं हैं। ब्रोकरेज को इसकी एसेट क्वालिटी और मुनाफे में सुधार की उम्मीद है।

Kotak Neo ने क्या दी रेटिंग?

* BUY: अगले 12 महीनों में 15% से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद।
* ADD: अगले 12 महीनों में 5-15% रिटर्न की उम्मीद।

रिपोर्ट में APL Apollo Tubes, Eternal, Jubilant Ingrevia, Persistent Systems और Ujjivan Bank को BUY रेटिंग दी गई है। वहीं HAL और Titan को ADD रेटिंग मिली है। एक बात ध्यान देने वाली है कि Persistent Systems को BUY रेटिंग के बावजूद उसके दिए गए टारगेट से करीब 7.5% की ही संभावित तेजी निकलती है।

 यह भी पढ़ें: ये हैं नेपाल के SBI, HDFC और ICICI बैंक! हमारे वालों से छोटे या बड़े?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।