ये हैं नेपाल के SBI, HDFC और ICICI बैंक! हमारे वालों से छोटे या बड़े?
भारत के तीन बड़े बैंक SBI, HDFC और ICICI बैंक के बारे में हम सब जानते हैं। लेकिन क्या आपने ...और पढ़ें

ये हैं नेपाल के SBI, HDFC और ICICI बैंक
HighLights
ग्लोबल आईएमई बैंक नेपाल का सबसे बड़ा कमर्शियल बैंक है।
नबील बैंक नेपाल के पुराने और प्रतिष्ठित निजी बैंकों में से एक।
राष्ट्रिय वाणिज्य बैंक की जमा राशि ग्लोबल आईएमई से भी अधिक।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारत के तीन बड़े बैंक SBI, HDFC और ICICI बैंक के बारे में हम सब जानते हैं। भारत की आधे से ज्यादा आबादी के पैसे इन बैंक के खाते में जरूर पड़े होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पड़ोसी देश नेपाल के बड़े बैंक कौन-कौन से हैं। बता दें कि नेपाल के बैंकिंग सेक्टर में भी कुछ ऐसे बड़े नाम हैं, जिनका दबदबा भारतीय बैंकिंग सेक्टर के SBI, HDFC और ICICI बैंक जैसा है।
इन बैंकों के पास ग्राहकों की जमा राशि के तौर पर सैकड़ों अरब नेपाली रुपये हैं। कोई जमा राशि के मामले में सबसे आगे है, तो किसी की पहचान बड़े मुनाफे और मजबूत बैंकिंग नेटवर्क से है। खास बात यह है कि इन तीनों बैंकों की चुकता पूंजी भी अरबों नेपाली रुपये में है। आइए जानते हैं नेपाल के कौन से हैं तीन बड़े बैंक (Nepal richest banks) और इन बैंको के पास कितनी संपत्ति और कितनी जमा (Nepal big banks) राशि है।
1. Global IME Bank (ग्लोबल आईएमई बैंक)
ग्लोबल आईएमई बैंक नेपाल के सबसे बड़े कमर्शियल बैंकों में शामिल है। कई बड़े बैंकों के विलय के बाद इसने अपनी स्थिति मजबूत की है। बैंक की कुल संपत्ति करीब 82,100 करोड़ नेपाली रुपये है। वहीं, ग्राहकों की जमा राशि लगभग 66,900 करोड़ नेपाली रुपये है। इसकी चुकता पूंजी 3,811.59 करोड़ नेपाली रुपये है, जो नेपाल के कमर्शियल बैंकों में सबसे ज्यादा है।
2. Nabil bank limited (नबील बैंक लिमिटेड)
नबील बैंक नेपाल के पुराने और प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है। बैंक का कारोबार भी काफी बड़ा है। इसकी कुल संपत्ति करीब 73,500 करोड़ नेपाली रुपये है। ग्राहकों की जमा राशि लगभग 59,300 करोड़ नेपाली रुपये है। वहीं, बैंक की चुकता पूंजी 2,705.70 करोड़ नेपाली रुपये है। बैंक का लोन पोर्टफोलियो भी काफी मजबूत है और उपलब्ध आंकड़ों में यह कर्ज देने के मामले में सबसे आगे है।
3. Nepal Investment Mega Bank (नेपाल इन्वेस्टमेंट मेगा बैंक)
नेपाल इन्वेस्टमेंट मेगा बैंक यानी NIMB का गठन नेपाल इन्वेस्टमेंट बैंक और मेगा बैंक नेपाल के विलय के बाद हुआ था। इस विलय ने इसे नेपाल के बड़े बैंकिंग संस्थानों में शामिल कर दिया। बैंक की कुल संपत्ति करीब 61,300 करोड़ नेपाली रुपये है। इसके पास ग्राहकों की जमा राशि लगभग 52,700 करोड़ नेपाली रुपये है। वहीं, इसकी चुकता पूंजी 3,412.86 करोड़ नेपाली रुपये है।
एक बैंक और है जो दे रहा है कड़ी टक्कर
नेपाल के बैंकिंग सेक्टर में सरकारी स्वामित्व वाला राष्ट्रिय वाणिज्य बैंक (Rastriya Banijya Bank) भी बड़ा खिलाड़ी है। जुलाई 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, इसकी कुल संपत्ति करीब 77,900 करोड़ नेपाली रुपये और ग्राहकों की जमा राशि करीब 68,600 करोड़ नेपाली रुपये है। यानी जमा राशि के मामले में यह ग्लोबल आईएमई बैंक से भी आगे है।
भारतीय बैंक की कितनी हो मार्केट कैप?
बता दें HDFC Bank की कुल संपत्ति करीब ₹10.83 लाख करोड़ से ₹11.89 लाख करोड़ के बीच है वहीं, ICICI Bank की मार्केट कैप करीब ₹10 लाख करोड़ के आसपास आंकी जाती है। देश के सबसे बड़े बैंक SBI की कुल संपत्ति करीब ₹8.87 लाख करोड़ से ₹9.60 लाख करोड़ के बीच है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।