सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैसे से बनता है पैसा! कहावत को मुकेश अंबानी ने कर दिया सही साबित; एक दिन में ऐसे छापे ₹75000 करोड़

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:05 PM (IST)

Mukesh Ambani networth increased: दीवाली से पहले मुकेश अंबानी की संपत्ति में एक दिन में $8.5 अरब का उछाल आया, जिससे वे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

एक दिन में ऐसे छापे ₹75000 करोड़

एक दिन में ऐसे छापे ₹75000 करोड़

HighLights

  1. मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।

  2. एक दिन में $8.5 अरब बढ़ी उनकी संपत्ति।

  3. रिलायंस शेयरों में तेजी से हुआ यह उछाल।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: दीवाली से पहले मुकेश अंबानी की दौलत में जबरदस्त उछाल आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) के नेटवर्थ में सोमवार को एक ही दिन में 8.5 अरब डॉलर (करीब 75 हजार करोड़ रुपये) का उछाल आया। इसके साथ ही उन्होंने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब दोबारा अपने नाम कर लिया है।

अब कितनी है मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ बढ़कर 88.8 अरब डॉलर (mukesh ambani net worth) हो गई है। इस उछाल के साथ वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान बाइटडांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग के पास था। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 84 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए एशिया में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

रिलायंस के शेयरों में तेजी से बढ़ी अंबानी की दौलत

मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस बड़ी बढ़ोतरी के पीछे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई जोरदार तेजी है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में करीब 8% से ज्यादा का उछल आया। यह पिछले 6 साल से ज्यादा समय में शेयरों की सबसे बड़ी एक दिन की तेजी बताई जा रही है। इस तेजी के चलते रिलायंस का मार्केट कैप भी 17 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ गया।

दरअसल, कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रहे। रिलायंस का तिमाही रेवेन्यू 255.5 अरब रुपये यानी करीब 2.7 अरब डॉलर रहा, जबकि विश्लेषकों ने इसके 2.3 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया था। बेहतर नतीजों के बाद निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी की।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर पहुंचे अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार तेल और गैस, पेट्रोकेमिकल्स, टेलीकॉम, रिटेल, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कई सेक्टर में फैला हुआ है। कंपनी के शेयरों में तेजी का सीधा असर मुकेश अंबानी की अनुमानित संपत्ति पर भी पड़ा है।

 यह भी पढ़ें: धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी? निवेश से पहले जान लें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा, कहां है ज्यादा रिस्क

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।