सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे से ₹1140 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बने इस कंपनी के शेयर, आया 8% का जोरदार उछाल; क्या काम करेगी कंपनी?

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:58 PM (IST)

Jupiter Wagons Limited Share Price: जुपिटर वैगन्स लिमिटेड को रेल मंत्रालय से ₹1140 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला, जिससे कंपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली|Jupiter Wagons Limited Share Price: देश की प्रमुख रेलवे इंजीनियरिंग और मोबिलिटी कंपनी जुपिटर वैगन्स लिमिटेड () को रेल मंत्रालय से 1140 करोड़ रुपए का भारी-भरकम ऑर्डर मिला। इस खबर के सामने आते ही कंपनी के शेयरों में 8% तक का उछाल देखने को मिला। रेल मंत्रालय के इस बड़े ऑर्डर के तहत कंपनी 2,583 वैगन का निर्माण करेगी, जिसमें मुख्य रूप से 'BOXNHL' और 'BOXNS' श्रेणी के वैगन शामिल हैं।

कैसा है जुपिटर वैगन्स के शेयरों का प्रदर्शन?

जुपिटर वैगन्स लिमिटेड का स्टॉक BSE पर 191.31 रुपए के लेवल पर ओपन हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान यह 8% तेज होकर 197.23 रुपए (Jupiter Wagons Limited Share Price) तक पहुंच गया। हालांकि, दोपहर ढाई बजे तक यह 5% उछाल के साथ 190.19 रुपए पर कारोबार करता दिखा।

यह स्टॉक पिछले एक महीने में 14%, 6 महीने में 33% और 1 साल में 42% से ज्यादा का नुकसान करा चुका है। जबकि पिछले 5 साल में इसने 257% का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 358 रुपए और लो लेवल 169 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 8100 करोड़ रुपए (Jupiter Wagons Limited Market Cap) से ज्यादा है।

रेलवे की फ्रेट हिस्सेदारी को बढ़ाना लक्ष्य

कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) विवेक लोहिया ने इस मौके पर कहा कि भारतीय रेलवे आज के समय में पहले के मुकाबले कहीं अधिक तेजी और बड़े पैमाने पर अपनी माल ढुलाई क्षमता को बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि जुपिटर वैगन्स ने वैगन निर्माण की पूरी वैल्यू चेन में अपनी उत्पादन क्षमता को बेहद मजबूत कर लिया है।

यह पूरा प्रोजेक्ट सरकार की राष्ट्रीय रेल योजना (National Rail Plan) के उस लक्ष्य के बिल्कुल अनुरूप है, जिसका मकसद रेलवे की फ्रेट हिस्सेदारी को बढ़ाना और औद्योगिक सप्लाई चेन को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें- अदाणी ने टाटा के IHCL से मिलाया हाथ, दोनो ने किया मल्टी-होटल करार; 4 शहरों में खोलोंगे 8 होटल

प्राइवेट सेक्टर से भी मिल रहे ऑर्डर

सिर्फ सरकारी सेक्टर ही नहीं, बल्कि प्राइवेट सेक्टर से भी कंपनी को लगातार शानदार ऑर्डर मिल रहे हैं। निजी माल ढुलाई ऑपरेटरों, वैगन लीजिंग कंपनियों और देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से लगातार मिल रही मजबूत मांग के चलते कंपनी की ऑर्डर बुक बेहद मजबूत स्थिति में है।"

इतना ही नहीं, कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 की चौथी तिमाही में लगभग 2,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, रेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में 5,800 बीओबीआरएन (BOBRN) वैगन खरीदने के लिए जारी की गई निविदा (टेंडर) से भी निकट भविष्य में मांग और अधिक बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- विदेश में भंग होगी मुकेश अंबानी की खिलौना कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला नोटिस; हटा दिया जाएगा Hamleys का नाम

"शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)