सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में भंग होगी मुकेश अंबानी की खिलौना कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला नोटिस; हटा दिया जाएगा Hamleys का नाम

Published: Thu, 29 Oct 2026 12:54 PM (IST)

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली ब्रिटिश खिलौना कंपनी हैमलीज का यूके फ्रैंचाइज़िंग कारोबार बंद होने के कगार पर है। यूनाइटेड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूके में हैमलीज फ्रैंचाइज़िंग भंग होने वाली है।

  2. यूके कंपनी रजिस्टर से नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू।

  3. रिलायंस ने 2019 में हैमलीज का अधिग्रहण किया था।

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की एक कंपनी ब्रिटेन में भंग होने वाली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली प्रसिद्ध ब्रिटिश खिलौना कंपनी 'हैमलीज' (Hamleys) का फ्रैंचाइज़िंग बिजनेस यूके में बंद होने के खतरे का सामना कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी हैमलीज (फ्रेंचाइजिंग) लिमिटेड को स्वैच्छिक रूप से रजिस्टर से हटाने के आवेदन के बाद यूनाइटेड किंगडम के कंपनी रजिस्टर से हटा दिया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी।

कब भंग होगी कंपनी?

एक्सचेंज फाइलिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़ ने हैमलीज़ (फ्रैंचाइज़िंग) लिमिटेड द्वारा स्वेच्छा से बंद होने के लिए दिए गए आवेदन के आधार पर एक गजट नोटिस प्रकाशित किया है। इस नोटिस के अनुसार, यदि अगले 2 महीने के भीतर (27 अक्टूबर 2026 से) कंपनी को बनाए रखने का कोई उचित कारण नहीं बताया गया, तो HFL का नाम आधिकारिक रजिस्टर से हटा दिया जाएगा और इसे पूरी तरह से भंग कर दिया जाएगा।

हैमलेज फ्रैंचाइजिंग ने कैलेंडर वर्ष 2025 में 56.08 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया। वित्त वर्ष 2026 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के समेकित कारोबार में इसका योगदान 0.0048% था, जबकि 31 दिसंबर 2025 तक इसकी शुद्ध संपत्ति शून्य थी। कंपनी ने स्वेच्छा से नाम हटाने (स्ट्राइक-ऑफ) के आवेदन के कारणों का उल्लेख नहीं किया। रिलायंस ने बताया कि उसे 28 अक्टूबर को दोपहर 3:11 बजे इस बारे में सूचना मिली।

ये भी पढ़ें - 'कागजी कंपनियों से शेयर बाजार को खतरा', कड़ी निगरानी की तैयारी; IPO में पैसा लगाने वाले सुनें SEBI चीफ ने क्या कहा?

बता दें कि रिलायंस ने 2019 ब्रिटिश खिलौना विक्रेता हैमलीज को लगभग 620 करोड़ रुपये में अधिग्रहित किया था। रिलायंस ब्रांड्स ने ब्रिटेन में स्थापित एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीई) के माध्यम से 67.96 मिलियन पाउंड नकद में हैमलीज ग्लोबल होल्डिंग्स (एचजीएचएल) की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया।

यह खबर ऐसे समय में आई है जब 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है। लिस्टिंग के बाद 29 अक्टूबर को शेयरों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है और लिस्टिंग के बाद से अब तक इस शेयर ने 32 फीसदी तक रिटर्न दे दिया है।