IPO News: आ रहे हैं जियो समेत दो मेनबोर्ड आईपीओ, दोनों के GMP शानदार; ज्यादा फायदा कौन कराएगा?
अगले सप्ताह शेयर बाजार में केवल दो नए आईपीओ खुलेंगे, जो बीते कई हफ्तों की तुलना में काफी कम हैं। ...और पढ़ें

आने वाले हैं 2 नए आईपीओ (AI फोटो)
HighLights
अगले सप्ताह सिर्फ दो नए आईपीओ खुलेंगे शेयर बाजार में
जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के आईपीओ 21 अक्टूबर से
दोनों आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे, दशहरा के कारण बाजार 4 दिन
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कई हफ्तों के बाद ऐसा होने जा रहा है कि अगले सप्ताह में शेयर बाजार में सिर्फ दो नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलेंगे। वरना बीते कई हफ्तों से हर हफ्ते 7-10 से आईपीओ आ रहे थे। अगले हफ्ते आने वाले दोनों ही आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे। बता दें कि अगले सप्ताह केवल 4 ही दिन शेयर बाजार में कारोबार होगा, क्योंकि मंगलवार को दशहरा के अवसर पर शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
जो दो आईपीओ आने वाले हैं, उनमें जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर शामिल हैं।
Jio Platforms IPO
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्तूबर को खुलकर 23 अक्तूबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 1065-1119 रुपये तय किया गया है। वहीं लॉट साइज 12 शेयरों की है। यानी कम से कम 12 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
Jio Platforms IPO GMP
बात करें जीएमपी की तो इंवेस्टरगेन के अनुसार जियो प्लेटफॉर्म्स का जीएमपी 237 रुपये चल रहा है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 1119 रुपये भी फिक्स होता है, तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये लिस्टिंग पर 21 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे सकता है। पर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।
Paras Healthcare IPO
पारस हेल्थकेयर का आईपीओ 21 अक्तूबर को खुलकर 23 अक्तूबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 660-693 रुपये तय किया गया है। वहीं लॉट साइज 21 शेयरों की है। बात करें जीएमपी की तो इंवेस्टरगेन के अनुसार पारस हेल्थकेयर का जीएमपी 96 रुपये चल रहा है।
यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 693 रुपये भी फिक्स होता है, तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये लिस्टिंग पर करीब 14 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
ये भी पढ़ें - गाजियाबाद के मोहन नगर का अनोखा इतिहास: इस भारतीय ने अंग्रेज से कंपनी खरीदकर रखी थी नींव; वीराने को बनाया इंडस्ट्रियल हब
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
