सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ITC Share Target: आईटीसी के शेयरों में लगातार 5वें दिन तेजी, 8% तक चढ़े; इस ब्रोकरेज ने दिया 390 रुपये टारगेट

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:09 AM (IST)

ITC लिमिटेड के शेयर 4 नवंबर को 3% चढ़कर निफ्टी 50 के टॉप गेनर बन गए। शेयरों में तेजी का ...और पढ़ें

आईटीसी लिमिटेड के शेयरों में तेजी

आईटीसी लिमिटेड के शेयरों में तेजी

HighLights

  1. ITC शेयर 4 नवंबर को 3% उछले, निफ्टी 50 के टॉप गेनर।

  2. Q2 में नॉन-सिगरेट FMCG कारोबार ने मजबूत वृद्धि दिखाई।

  3. ब्रोकरेज ने ITC स्टॉक पर आउटलुक के साथ नए टारगेट दिए।

नई दिल्ली। भारत की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी ITC लिमिटेड के शेयरों (ITC Share Price) में 4 नवंबर को 3 फीसदी की तेजी आ गई और शेयरों ने 283.50 रुपये का इंट्रा डे हाई लगा दिया। खास बात है कि इस तेजी के साथ आईटीसी के शेयर, निफ्टी 50 का टॉप गेनर शेयर बन गया। कंपनी के शेयरों में यह तेजी वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजों के बाद आई है। Q2 में सिगरेट कारोबार से होने वाली कमाई कमजोर रही, लेकिन कंपनी के नॉन-सिगरेट FMCG कारोबार में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। एक और खास बात यह है कि आईटीसी के शेयरों में तेजी का यह लगातार 5वां दिन है और इस अवधि में शेयर 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं।

आईटीसी लिमिटेड ने 2 नवंबर को दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए थे। 3 नवंबर को भी कंपनी के शेयर करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए थे और आज भी 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक को लेकर सतर्क से लेकर पॉजिटिव आउटलुक दिया है, क्योंकि सिगरेट के कारोबार के मुनाफे पर लगातार दबाव के बावजूद, कंपनी के अन्य (नॉन-सिगरेट) व्यवसायों में मजबूत वृद्धि देखने को मिली है।

ITC Limited पर ब्रोकरेज फर्म के टारगेट

  • ब्रोकरेज फर्म CLSA और JP मॉर्गन ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजों के बाद ITC के सिगरेट और नॉन-सिगरेट कारोबार के अलग-अलग प्रदर्शन पर गौर किया, और भविष्य में स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर दोनों की राय अलग-अलग है।
  • CLSA ने 390 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ आईटीसी के शेयरों पर अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है। इसका कारण यह है कि सिगरेट के मुनाफे में भारी गिरावट के बावजूद, कंपनी के नॉन-सिगरेट कारोबार में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है।
  • वहीं, जेपी मॉर्गन ने 310 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'न्यूट्रल' रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने बताया कि सिगरेट सेगमेंट का EBIT साल-दर-साल 27 प्रतिशत गिर गया है। इसकी वजह कीमतों में देरी से की गई बढ़ोतरी और वॉल्यूम में अनुमानित 7-8 प्रतिशत की गिरावट है।
  • हालांकि, जेपी मॉर्गन को उम्मीद है कि आईटीसी के पोर्टफोलियो में बदलाव और कीमतों में चरणबद्ध बढ़ोतरी से सिगरेट कारोबार के मुनाफे में आ रही गिरावट धीरे-धीरे कम होगी। कीमतों में और बढ़ोतरी, खासकर RSFT कैटेगरी में, चौथी तिमाही तक सिगरेट के EBIT को स्थिर करने में मदद कर सकती है।

ये भी पढ़ें - SBI शेयर पर एनालिस्ट्स का भरोसा, 40% उछाल के साथ ₹1325 तक जा सकता है भाव; ऐसा है आउटलुक

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट पर आधारित है, यह किसी भी प्रकार से निवेश की सलाह नहीं है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।