सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dividend Stocks: इंफोसिस-कोलगेट समेत ये 11 कंपनियां कर सकती हैं डिविडेंड का एलान, शेयरों पर अगले हफ्ते रखें नजर

Published: Sun, 18 Oct 2026 05:34 PM (IST)

अगले हफ्ते इन्फोसिस, कोलगेट-पामोलिव और साइएंट जैसी कई कंपनियां अपने दूसरी तिमाही के नतीजे पेश करेंगी। इन नतीजों के साथ ...और पढ़ें

अगले हफ्ते ये कंपनियां कर सकती हैं डिविडेंड का एलान (AI फोटो)

अगले हफ्ते ये कंपनियां कर सकती हैं डिविडेंड का एलान (AI फोटो)

HighLights

  1. इन्फोसिस, कोलगेट-पामोलिव के Q2 नतीजे अगले हफ्ते

  2. कई कंपनियों के बोर्ड डिविडेंड पर करेंगे विचार

  3. भंसाली, सीएंट, निप्पॉन लाइफ भी पेश करेंगी नतीजे

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस समय रिजल्ट्स सीजन चल रहा है। एक के बाद कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश कर रही हैं। नतीजों के साथ ये कंपनियां डिविडेंड, बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट जैसे बेनेफिट्स का भी एलान करती हैं। अब इसी कड़ी में अगले हफ्ते इन्फोसिस, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स लिमिटेड, कोलगेट-पामोलिव (इंडिया), साइएंट लिमिटेड, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड आदि के शेयर चर्चा में रहेंगे, क्योंकि इन कंपनियों के तिमाही नतीजे घोषित होने वाले हैं।
तिमाही नतीजों के अलावा, इन कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स डिविडेंड पर भी विचार कर सकते हैं और उसे मंजूरी दे सकते हैं।

ये है कंपनियों की लिस्ट

 

कंपनी का नाम

बोर्ड मीटिंग की तारीख
एजेंडा
भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स लिमिटेड (बीईपीएल) 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे और डिविडेंड
एडोर वेल्डिंग लिमिटेड 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
दूसरी तिमाही के नतीजे और डिविडेंड
कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दूसरी तिमाही के नतीजे और डिविडेंड
साीएंट लिमिटेड 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दूसरी तिमाही के नतीजे और डिविडेंड
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दूसरी तिमाही के नतीजे और डिविडेंड
पिट्टी इंजीनियरिंग लिमिटेड 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)
दूसरी तिमाही के नतीजे और डिविडेंड
सैजिलिटी लिमिटेड 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)
दूसरी तिमाही के नतीजे और डिविडेंड
इंफोसिस लिमिटेड 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
दूसरी तिमाही के नतीजे और डिविडेंड
क्रिसिल लिमिटेड 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
दूसरी तिमाही के नतीजे और डिविडेंड
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
दूसरी तिमाही के परिणाम और अंतरिम लाभांश पर विचार।
सुप्रीम पेट्रोकेम लिमिटेड 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
दूसरी तिमाही के नतीजे और डिविडेंड

इन्फोसिस Q2 नतीजे

इन्फोसिस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक गुरुवार और शुक्रवार, यानी 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को होनी है। कंपनी के तिमाही नतीजे शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। बोर्ड डिविडेंड (लाभांश) पर भी विचार कर सकता है और उसे मंजूरी दे सकता है।

कोलगेट पामोलिव (इंडिया)

कोलगेट पामोलिव (इंडिया) गुरुवार, 22 अक्टूबर को अपनी तिमाही कमाई की घोषणा करेगी। FMCG कंपनी का बोर्ड अगले हफ्ते अंतरिम या विशेष डिविडेंड पर विचार कर सकता है और उसे मंजूरी दे सकता है।

सीएंट लिमिटेड

इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को होनी है। कंपनी 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई तिमाही के लिए बिना ऑडिट किए गए वित्तीय नतीजों पर विचार करेगी और उन्हें मंजूरी देगी। साथ ही, यह वित्त वर्ष 2027 (FY27) के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा भी कर सकती है।

ये भी पढ़ें - गली की दुकान से 54 देशों का सफर: पंसारी सरसों तेल की कामयाबी की दास्तान, 2.5 लाख से ज्यादा रिटेलर्स बेच रहे इनके सामान

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)