दीवाली से पहले Stock Market में ऐतिहासिक उछाल! सेंसेक्स 1233 और निफ्टी 387 अंक चढ़कर बंद; किन शेयरों ने मारी बाजी?
Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने दीपावली से पहले शानदार तेजी दर्ज की, जिसमें सेंसेक्स 1233 अंक और निफ्टी ...और पढ़ें
-1793616418593_m.webp)
दीपावली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल सेंसेक्स निफ्टी ने लगाई लंबी छलांग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार ने इस बार दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले जबरदस्त दम दिखाते हुए कारोबारी सत्र में शानदार और ऐतिहासिक तेजी दर्ज की है। सप्ताह के पहले ही दिन बाजार खुलने के बाद खरीदारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे सूचकांकों ने लंबी छलांग लगाई।
दिन के कारोबार की समाप्ति पर प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 1,233.25 अंक यानी 1.66 प्रतिशत की भारी-भरकम बढ़त के साथ 75,692.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी पीछे नहीं रहा और 387.70 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 23,440.80 के स्तर पर बंद हुआ।
किन शेयरों में दिखी तेजी?
बाजार को इस रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई तक पहुंचाने में मुख्य रूप से कमोडिटीज और एनर्जी शेयरों का सबसे बड़ा योगदान रहा। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस (Nifty Oil & Gas) में सबसे बड़ी 5.95 प्रतिशत की तूफानी तेजी देखी गई, जबकि निफ्टी कमोडिटीज 4.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स में शामिल रहा।
इसके अलावा निफ्टी एनर्जी (3.92%), निफ्टी इन्फ्रा (3.70%), निफ्टी मेटल (3.21%), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (2.70%), निफ्टी पीएसई (2.34%), निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग (2.23%) और निफ्टी इंडिया डिफेंस (1.40%) भी हरे निशान में मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए।
हालांकि, कुछ सेक्टरों में मामूली सुस्ती भी रही, जिनमें निफ्टी मीडिया (-0.76%), निफ्टी आईटी (-0.50%), निफ्टी प्राइवेट बैंक (-0.14%) और निफ्टी फार्मा (-0.07%) मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
यह भी पढ़ें- वोडाफोन आइडिया पर तगड़ा एक्शन, TRAI ने ठोका ₹89 लाख का भारी जुर्माना; 50 दिन में दूसरी बार बड़ी कार्रवाई
छोटे शेयरों में दिखी तेजी
केवल बड़े शेयरों यानी लार्जकैप ही नहीं, बल्कि बाजार के छोटे और मंझोले शेयरों ने भी इस तेजी में पूरा साथ दिया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 682.15 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,983.40 पर बंद हुआ, और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 131.70 अंक की बढ़त दर्ज की गई।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में हल्की बिकवाली देखी गई।
स्टॉक मार्केट में क्यों लौटी तेजी?
बाजार जानकारों का मानना है कि इस शानदार तेजी के पीछे कई मजबूत घरेलू और वैश्विक कारण जिम्मेदार हैं। कंपनियों के उम्मीद से कहीं बेहतर दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।
इसके अलावा, अक्टूबर महीने के दौरान यात्री वाहनों की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी ने त्योहारी सीजन की मजबूत मांग की तस्दीक की है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को लेकर उत्साह और बढ़ा है। साथ ही, सकल जीएसटी (GST) कलेक्शन में हुई वृद्धि ने देश में मजबूत घरेलू खपत और आर्थिक मजबूती पर मुहर लगाई है।
वैश्विक मोर्चे पर भी भारतीय बाजार के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहीं। कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई नरमी और अमेरिका तथा ईरान के बीच कूटनीतिक कोशिशों के फिर से शुरू होने से भू-राजनीतिक जोखिमों की चिंताएं कम हुई हैं।
इसके साथ ही विदेशी निवेशकों की लगातार हो रही खरीदारी और मिड-कैप व स्मॉल-कैप सेगमेंट में निवेशकों की बढ़ती भागीदारी ने बाजार को और अधिक मजबूती प्रदान की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।