Stock to watch today: सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत की उम्मीद, JK Cement-Paytm समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर
Stock market outlook 20 nov: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कमजोर शुरुआत की आशंका है, वैश्विक संकेतों और अमेरिकी बाजारों में बिकवाली के कारण, हालांकि गुरुवार को बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी।

आज किने शेयरों पर रखें नजर?
HighLights
अमेरिकी बाजारों में बिकवाली से भारतीय बाजार पर दबाव संभव।
गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी दर्ज की गई।
पेटीएम, कोल इंडिया, जेके सीमेंट जैसे शेयरों पर रहेगी नजर।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शानदार तेजी के बाद शुक्रवार, 20 नवंबर को एक बार फिर दबाव देखने को मिल सकता है। ग्लोबल बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी बाजारों में टेक और AI शेयरों में भारी बिकवाली का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में आज सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ होने की आशंका है। हालांकि, गुरुवार की तेजी के बाद बाजार का तकनीकी रुझान अभी भी मजबूत बना हुआ है।
गुरुवार को बाजार में लौटी थी तूफानी तेजी
गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 989.94 अंक यानी 1.21% की तेजी के साथ 83,021.75 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 286.35 अंक यानी 1.14% चढ़कर 25,514.30 के स्तर पर पहुंच गया। दोनों प्रमुख इंडेक्स करीब 9 महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुए।
बाजार में ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयरों में खरीदारी से तेजी को सपोर्ट मिला। निफ्टी ने 25,500 का अहम स्तर भी दोबारा हासिल कर लिया।
आज क्यों गिर सकता है बाजार?
अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। AI और टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट के चलते Nasdaq 2.3% टूट गया। S&P 500 में 2% की गिरावट आई और यह लगातार छठे कारोबारी सत्र में कमजोर होकर बंद हुआ। वहीं Dow Jones 1,101 अंक यानी करीब 2.2% गिर गया।
इसका असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा है। दूसरी तरफ GIFT Nifty सुबह करीब 7:30 बजे 25,393.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 140 अंक नीचे था। इससे घरेलू बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
आज इन शेयरों में दिखेगी हलचल
कंपनियों की ओर से आए बड़े अपडेट्स के चलते आज कुछ शेयरों में खास एक्शन देखने को मिल सकता है।
1. Paytm: पेटीएम की पैरेंट कंपनी One 97 Communications की सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी ने Funding Societies से जुड़ी कंपनियों में 200 करोड़ रुपये तक निवेश करने की मंजूरी दी है। इसमें करीब 162 करोड़ रुपये CardUp में 19.1% हिस्सेदारी खरीदने के लिए लगाए जाएंगे। बाकी 38 करोड़ रुपये ग्रुप की दूसरी सहयोगी कंपनी में निवेश किए जा सकते हैं।
2. Coal India: कोल इंडिया को सरकार की रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग योजना के तहत L2 यानी दूसरे सबसे कम बोलीदाता के रूप में चुना गया है। कंपनी NFTDC के साथ मिलकर प्लांट लगाएगी। यहां बनने वाले मैग्नेट का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल और विंड टर्बाइन में होता है।
3. Ashoka Buildcon: कंपनी को बड़ा झटका लगा है। सऊदी अरब में करीब 846.38 करोड़ रुपये का कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट रद्द हो गया है। यह प्रोजेक्ट Diriyah II के तहत एक होटल के निर्माण से जुड़ा था। कंपनी के मुताबिक, प्रोजेक्ट रद्द होने की वजह नियोक्ता की आंतरिक परिस्थितियां हैं।
4. JK Cement: कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी एक SPV में 27.03% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके लिए 5.14 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इस व्यवस्था से कंपनी के मुद्दापुर प्लांट को बिजली की सप्लाई में मदद मिलेगी। प्रोजेक्ट में सोलर और विंड एनर्जी दोनों शामिल हैं।
5. ACME Solar: कंपनी ने राजस्थान में 57.69 MW क्षमता का FDRE रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसमें 100.02 MW की सोलर क्षमता और 57.69 MW/265.38 MWh का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शामिल है। इस प्रोजेक्ट के लिए NHPC के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट भी है।
निवेशकों के लिए क्या है रणनीति?
आज बाजार में ग्लोबल संकेतों और घरेलू कंपनियों के अपडेट्स दोनों का असर देखने को मिल सकता है। एक तरफ अमेरिकी बाजारों की कमजोरी दबाव बना सकती है, तो दूसरी तरफ गुरुवार की मजबूत रिकवरी बाजार को सपोर्ट दे सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।