सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay commission: ₹4 लाख ग्रॉस एरियर? लेवल-1 वाले कर्मचारी फटाफट चेक करें ये कैलकुलेशन

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:10 PM (IST)

8th pay commission arrear: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के तहत संभावित सैलरी और एरियर का विस्तृत अनुमान प्रस्तुत किया गया है।

8th pay commission पर बड़ी अपडेट

8th pay commission पर बड़ी अपडेट

HighLights

  1. 8वें वेतन आयोग से ₹4.13 लाख शुद्ध एरियर का अनुमान।

  2. ₹56,900 बेसिक सैलरी पर 1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू।

  3. जनवरी 2026 से दिसंबर 2027 तक का विस्तृत हिसाब।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सिर्फ नई सैलरी का फिटमेंट फैक्टर ही नहीं, बल्कि इसे लागू करने में लगने वाला समय भी काफी अहम है। ऐसे में अब कर्मचारियों के लिए सैलरी और बकाये एरियर (arrear) का हिसाब लगाना भी आसान हो गया है।

अगर आप या आपके विभाग का कोई कर्मचारी 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के पे लेवल-1 के तहत बेसिक सैलरी के तौर पर ₹56,900 पाता है, तो दिसंबर 2027 तक का सैलरी से लेकर एरियर तक का पूरा लेखा-जोखा हम आज पेश करेंगे।

सबसे खास बात यह है कि यह कैलकुलेशन कर्मचारियों द्वारा मांग किए जा रहे 1.92 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) के हिसाब से निकाला गया है। आइए आंकड़ों के साथ समझते हैं पूरे 24 महीनों यानी 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2027 का सटीक अनुमानित कैलकुलेशन।

₹56,900 बेसिक सैलरी पर 24 महीने के एरियर का गणित

अगर आपकी बेसिक सैलरी (basic salary) ₹56,900 है, तो आपके एरियर का पूरा कैलकुलेशन इस प्रकार होगा:

  • कुल ग्रॉस एरियर (Total gross arrear): ₹4,59,840
  • पेंशन फंड में कटौती: ₹45,978
  • नेट एरियर (इन हैंज): ₹4,13,862 (कटौती के बाद सीधे आपके खाते में आने वाली रकम)

महीनों के हिसाब से ब्रेकअप

  • बीते 10 महीनों का एरियर: ₹1,83,508 (अब तक का पूरा हो चुका हिस्सा)
  • आने वाले 14 महीनों का एरियर: ₹2,76,332 (भविष्य का अनुमानित हिस्सा)
  • इस तरह, पेंशन फंड के ₹45,978 कटने के बाद आपको पूरे 24 महीनों की अवधि में कुल ₹4,13,862 का शुद्ध फायदा होगा।

आपकी मंथली इनकम पर कितना असर?

यह कैलकुलेशन सिविल कर्मचारियों के लिए 'X' श्रेणियों के शहर (30% HRA) और हायर TPTA (Transport allowances) शहर को आधार मानकर किया गया है।

1 जनवरी 2026 के अनुसार सैलरी की तुलना:

वेतन कंपोनेंट 7वें वेतन आयोग के नियम 8वें वेतन का अनुमानित गणित दोनों में फर्क
मूल वेतन ₹56900 ₹1,09,200 ₹52300
मंहगाई भत्ता ₹34,140 0% ₹34,140
मकान किराया भत्ता ₹17,070 ₹17,070 ₹0
ट्रांसपोर्ट अलाउंस ₹5,760 ₹5760 ₹0
ग्रॉस सैलरी ₹1,13,870 ₹1,32,030 ₹18,160
पेशन कटौती ₹9,104 ₹10,920 ₹1816
अनुमानित नेट वेतन ₹1,04,776 ₹1,21,110 ₹16,344


हर महीने के एरियर का पूरा हिसाब (जनवरी 2026 से दिसंबर 2027)

जैसे-जैसे आगे चलकर आपका महंगाई भत्ता यानी DA बढ़ेगा, 7वें और अनुमानित 8वें वेतन आयोग की सैलरी के बीच फासला भी बढ़ता जाएगा। चार्ट में पूरे 2 साल यानी 24 महीनों का गणित है।

24 महीनों के एरियर का अनुमान (6-6 महीने के आधार पर)

कब से कब तक 7वें वेतन आयोग की सैलरी 8वें वेतन आयोग की सैलरी (अनुमान) हर महीने का फायदा
6 महीने का कुल एरियर
जनवरी - जून 2026


(7th DA: 60% | 8th DA: 0%)
₹91,040 ₹1,09,200 ₹18,160 ₹1,08,960
जुलाई - दिसंबर 2026


(7th DA: 63% | 8th DA: 2%)
₹92,747 ₹1,11,384 ₹18,637 1,11,822
जनवरी - जून 2027


(7th DA: 65% | 8th DA: 4%)
₹93,885 ₹1,13,568 ₹19,683 ₹1,18,098
जुलाई - दिसंबर 2027


(7th DA: 68% | 8th DA: 6%
₹95,592 ₹1,15,752 ₹20,160 ₹1,20,960

डिस्क्लेमर: यह कैलकुलेशन केवल एक अनुमान है, जिसे कर्मचारियों को उनके संभावित फायदों का मोटा-मोटा हिसाब समझाने के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें: EPF Withdraw Rule: ईपीएफओ ने किया बड़ा एलान, अब निकाल सकते हैं 90% पैसा; SWP की भी मिलेगी सुविधा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।